उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुस्कुराइए नहीं अब घबराइए आप लखनऊ में हैं- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं | बीते रविवार को पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश के सभी प्रांतीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और विंग के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की समीक्षा की |

सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी लोकसभा का चुनाव प्रदेश की कुछ चुनिंदा सीटों पर मजबूती से लड़ेगी | गठबंधन के मसले पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि आप पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन नहीं करेगी | जन अधिकार पदयात्रा के दौरान कार्यकर्त्ता दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कामों को घर-घर लेकर जायेंगे और पार्टी के द्वारा पूर्व में उठाई गई मांग उत्तर प्रदेश को चार राज्यों में बांटा जाये | इसके लिए प्रदेश भर से पदयात्रा के दौरान जनता से 50 लाख समर्थन प्रपत्र भरवाकर महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन के साथ समर्थन प्रपत्र देकर चार राज्यों की मांग पत्र सौंपा जायेगा | इसके साथ ही प्रदेश में संगठन विस्तार के लिए जल्द ही वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा | उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति, राफेल जैसे मुद्दों को लेकर आगे आएगी |

योगी की कानून व्यवस्था एवं विवेक तिवारी हत्याकांड

प्रेसवार्ता के दौरान सांसद संजय सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहावत थी कि मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं लेकिन अब कहावत बदल गई है, घबराइए आप लखनऊ में हैं | योगी के राज में जनता की हत्या की जा सकती है और विवेक तिवारी की हत्या करने का काम उत्तर प्रदेश की पुलिस ने किया है | विवेक तिवारी के बच्चों को अनाथ बनाने का काम योगी सरकार ने किया है | उन्होंने योगी सरकार को चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के अंदर विवेक के परिवार वालों की मांगों को योगी सरकार ने पूरा नहीं किया तो आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में इस जंगलराज के खिलाफ आन्दोलन करेगी | उनकी मांग है कि हाईकोर्ट की निगरानी में एस आई टी या सी बी आई से जांच कराइ जाये जिससे दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके, उनके परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाई जाये, उनके परिवार को एक करोड़ रूपये का मुआवजा दिया जाये और साथ ही उनके परिवार को सुरक्षा मुहैय्या कराइ जाये |

सांसद संजय सिंह ने विवेक तिवारी के घर जाकर उनकी पत्नी, बच्चों और परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की और फोन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से बात भी कराई उन्होंने आस्वासन दिया कि यदि योगी सरकार उनकी कोई मदद नहीं करती है तो दिल्ली में उनके बच्चों की शिक्षा व्यवस्था दिल्ली सरकार करेगी |

उन्होंने कहा कि योगी और मोदी हिन्दुस्तान को तालिवान बनाने का काम कर रहे हैं, कहीं लिंचिंग से लोग मारे जा रहे है, कही दंगों में जनता को मारा मारा जा रहा है | हिन्दू हिन्दू की जुमलेबाजी करने वाली भाजपा के राज में हिन्दुओं का क़त्ल किया जा रहा है | गोरखपुर मेडिकल कोलेज में 60 बच्चे हिन्दुओं के मार दिए गए, एंटीरोमियों के नाम पर हिन्दू लड़कियों को अपमानित किया गया, मार पीटा गया, हिन्दू लड़कियों से बलात्कार के मामलें में भाजपा नेताओं के नाम आ रहे हैं | नफरत की राजनीति करने वाली भाजपा सरकार घर-घर में घुसकर हिन्दू और मुसलमानों को मारने का काम करेगी इस बात को जनता को समझाना चाहिए | भाजपा हमेशा हिन्दू- मुस्लिम, मंदिर –मस्जिद की बात करती है | आम आदमी पार्टी, भाजपा को आइना दिखाने का काम कर रही है |

भाजपा के कद्दावर नेताओं ने “आप” का थामा दामन

संगठन की बैठक के दौरान बागपत जनपद से भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री के पुत्र संदीप शास्त्री, मुज्जफरनगर जनपद से भाजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पूनम सिंह और किसान नेता विपिन बालियान अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली |

बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष ब्रज कुमारी, संजीव सिंह, सोमेन्द्र ढाका, निर्मल मिश्र, प्रदेश कोर्डिनेटर समर कुमार, आशुतोष सिंह सेंगर, नीलम यादव, छवि यादव, प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी, महेंद्र प्रताप सिंह, गौरव माहेश्वरी, सभाजीत सिंह, सतेन्द्र तिवारी, ब्रजेश तिवारी, नजरुल हक़ सहित जिले के सभी जिला अध्यक्ष शामिल हुए |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button