उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में नहीं रुक रहा अपराध, भाजपा नेता को मारी गोली, भर्ती

 

बहराइच(आरएनएस )। भाजपा के नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुन्दर चौधरी पर बदमाशों ने गोली मार हमला कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। हमलावर पेशेवर अपराधी बताए जा रहे हैं।

कोतवाली देहात के पुलिस लाइन रोड निवासी एडवोकेट रामसुन्दर चौधरी मूल रूप से रामगांव थाने के मैगला के निवासी हैं। वे तीन बार पार्टी के जिलाध्यक्ष व एक बार अवध क्षेत्र के अध्यक्ष रह चुके हैं।

वर्तमान में वह श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी हैं। बुधवार को सुबह वे अपनी कार से इकौना विधायक रामफेरन पांडेय से मिलने जा रहे थे। कार उनका ड्राइबर पप्पू चला रहा था। तभी रास्ते में उन्हें उल्टी महसूस हुई।

जिससे वह दरगाह थाना क्षेत्र में सपना फ्लोर मिल और डेयरी के बीच रुके। उल्टी न होने पर वे पुनः गाड़ी पर बैठने को मुड़े तभी सुबह लगभग सवा नौ बजे पीछे से आए बाइक सवार लोगो ने उनपर गोलियों से हमला कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अफसरों ने जिला अस्पताल पहुंच कर घटना का ब्यौरा लिया और कहा कि तत्काल घटना का खुलासा कर हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button