Latest Newsउत्तर प्रदेशलखनऊ

जिस देश ने सारी दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया आज वही हिसा भड़क रही हैं हम अहिंसा छोड़ कर हिंसा की ओर बढ़ रहे हैं क्यों? — मुर्तजा अली

प्रेस क्लब लखनऊ में कई राजनैतिक एंव सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से आजाद भारत और वर्तमान राजनीतिक विषय पर चर्चा की

लखनऊ। प्रेस क्लब लखनऊ में कई राजनैतिक एंव सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से आजाद भारत और वर्तमान राजनीतिक विषय पर चर्चा की।जिसकी अध्यक्षता मुर्तुजा अली ने और संचालन डा. प्रोफेसर रूवैदा खान ने किया।इस अवसर पर स्वागत अभिभाषण में हाजी फहीम सिद्दीकी ने कहा की इधर कई वर्षो से देश में नफरत की राजनीति ने ऐसा जहर घोला है जिससे देश में हिंसा फैल रही है अभी मणिपुर की आग भड़क ही रही हैं की हरियाणा में भी वही पहुंच गई।

देश भर में गुजरात माडल खेल शुरू हो गया है।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश,महाराष्ट्र सहित भाजपा शासित कई राज्य सब एक ही राह पर चल पड़े है।उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में राजस्थान मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे प्रोटक्शन फोर्स के सिपाही ने वारदात मे एक अपने सीनियर जो की शूद्र थे उनको और तीन मुसलिमो को बेदर्दी से अपनी सरकारी गन से भून डाला।यह वही नफरत की राजनीति की ही देन है। जिसकी ड्यूटी थी कि यात्रियों की सुरक्षा करे वही रक्षक भक्षक बन गया।यदि भाजपा ने अपनी मानसिकता ना बदली तो यह देश कभी भी विश्व गुरू नही बन सकता।

आजाद भारत और वर्तमान स्थिति के शीर्षक कार्यक्रम में पर आये तमाम लीडर में दीपक मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा, डॉक्टर डी के यादव, आचार्य राम लाल जी पुर्व विधायक, प्रो मो. सुलेमान राष्ट्रिय अध्यक्ष इंडियन नेशनल लीग,सरदार हरपाल सिंह जग्गी पुर्व राज्य मंत्री, रोहित अग्रवाल, पी.सी. कुरील अध्यक्ष राष्ट्रीय भागिदारी आंदोलन, सयद अली मुशीर जैदी,शैजादे मंसूर अहमद, दानिश सिद्दीकी,जियाउल्लाह सिद्दीकी,रफी अहमद,असजद मलिक, मौलाना मुस्तफा मदनी इरशाद अहमद नूर फाउन्डेशन, राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के संयोजक मोहम्मद आफाक मो शोएब ऐडवोकेट खालिद इसलाम आदि उपस्थित थे।

सभी लीडरो ने अपने दुख व रोष को प्रकट करते हुए कहा की इस समय जो भी हो रहा हैं बहुत गलत हो रहा हैं।वर्तमान सरकार तानाशाही रवैया से काम कर रही है चाहे व मणिपुर हो हरियाणा यह किसी अन्य प्रदेश की नफरती राजनीति के तहत दंगे और मारने की शपथ दिलाई जा रही है। उत्तराखंड मे दुकाने खाली कराई जा रही है मकान खाली कराए जा रहे है। इस प्रकार का माहौल कई वर्षो से बनाया जा रहा हैं जो इस देश के लिये देश के हिन्दु मुस्लिम एकता को खत्म करने की साजिश के तहत संधी मानसिकता से देश के भाईचारे को समाप्त करने में लगे है।

जो हमारे प्यारे भारत देश की गंगा जमुनी तहज़ीब के लिये खतरा बन गया हैं।हम हिंदू मुसलिम सिख ईसाई बौद्ध सबको मिल कर एक भारतीय नागरिक की हैसियत से इसका हल तलाश करना होगा।हम सब भारत के निवासी है। बौद्ध धर्म हजारो वर्षों से भारत मे हैं। हजार वर्षों से अधिक ईसाइ बिरादरी, साढ़े जौदा सौ वर्षो से इस्लाम के मानने वाले मुसलिम सिख बिरादरी भी भारत के ही मूल निवासी हैं।

यह सब इस देश का अटुट हिस्सा हैं।हमेशा से मिल जुल कर अमन शांती से रहते आए है।उन्होंने कहा कि यहां की जनता मे हमेशा से आपस मे प्रेम भाव रहा है सभी एक दुसरे के दुख दर्द मे शामिल रहते है और सभी एक दुसरे के धर्मो का आदर करते चले आए है और हमेशा एक दुसरे के धर्मो का आदर करते रहेगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button