आजादी के बाद पहला आम चुनाव कई मामलो मे खास था।इस से पहले केवल अंतरिम सरकार थी जो स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद बनाई गयी थी।
भारत का पहला आम चुनाव पाँच महीने तक चला था। ये चुनाव 25 अक्टूबर 1951 से शुरू होकर 21 फरवरी 1952 को समाप्त हुऐ थे।
इस चुनाव मे कांग्रेस को बहुमत प्राप्त हुआ था। पहले चुनाव मे कुल 489 सीटो पर चुनाव हुआ था जिसमे कांग्रेस को 364 सीटो पर विजय प्राप्त हुई थी।
इस चुनाव मे मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे जिनके जिम्मे इस विशाल देश का पहला लोकसभा था। इस प्रकार इस चुनाव के द्वारा हमारे देश मे पहली लोक तान्त्रिक सरकार चुनी गई और कई पुरोधाओ ने इस देश की संसद मे कदम रखा।