Uncategorized

रूदौली तहसील के सभागार में लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न

रूदौली तहसील के सभागार में लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न
रवि प्रकाश पाठक अध्यक्ष तो बृजनाथ दुबे चुने गए मंत्री

भेलसर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ रूदौली इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव संघ के जिलाध्यक्ष अमर नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में रूदौली तहसील के सभागार में सम्पन्न हुआ।

मंगलवार को सम्पन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष रवि प्रकाश पाठक ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल सिंह, मंत्री बृजनाथ दूबे, उपमंत्री महेन्द्र कुमार ,कोषाध्यक्ष राम बरन व आडीटर राम धीरज कुशवाहा सहित सभी पदाधिकारी सर्व सम्मति से निर्विरोध चुने गए।सभी पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष श्री पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने कहा कि लेखपाल को तहसील की नींव है । उनके बिना तहसील के कोई काम सम्भव नही है। किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही की जाती है तो वह मजबूरी में ही होती है। न्यायायिक तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता लेखपालों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य के साथ कार्य करने को सलाह दिया कहा कि समय बदल गया है तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए कार्य करे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि प्रकाश पाठक ने लेखपालो की हितो की रक्षा हर हाल में करने का आश्वासन दिया। मंत्री बृजनाथ दुबे ने बताया कि अधिकारियों का अपेक्षित सहयोग मिलता रहेगा तो हमारा कोई भी साथी कोई भी कार्य मे तहसील को पीछे नही होने देंगे। गुणवत्ता पूर्ण कार्य के लिए समय थोड़ा जरूर मिलना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ पाण्डेय व संचालन हरिनरायन तिवारी ने किया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह,राम दुलारे तिवारी,राम केवल यादव, बृजेश कुमार,लेखपाल अमित तिवारी,कैलाश नाथ,सत्य नरायन पाठक,सीमा पाण्डेय, विजय मिश्रा, राम वृक्ष मौर्य, राज कुमार दुबे सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button