ईमानदार छवि के सीओ अमर सिंह का हुआ स्थानांतरण, विदाई समारोह में पुलिस कर्मियों की हुई आँखें नम

रिपोर्ट अलीम कशिश
रूदौली (अयोध्या)
रुदौली क्षेत्राधिकारी अमर सिंह को आज सी ओ आफिस में विदाई समारोह में भाव भीनी विदाई दी गई
अमर सिंह रूदौली का क्षेत्राधिकारी रह कर अपनी अलग छाप छोड़ी है। सीओ अमर सिंह स्वभाव से शालीन और निष्पक्ष छवि के अधिकारी रहे है। यही नहीं इनके नेतृत्त्व में कई अभियान चलाकर अपराधियों को पकड़ने और अपराध को रोकने का कार्य किया गया। जटिल से जटिल परिस्थियों में इन्होंने दूरगामी सोंच के साथ मामलों को निपटाने का भी काम किया।
रूदौली क्षेत्र में कई बार ऐसे विवादित मामले पेश आये जिन्हें इन्होंने अपने कुशल नेतृत्व से न केवल सुलझाया बल्कि अपनी शालीन कार्य क्षमता से आम लोगों के दिलों में भी जगह बनाई है। कई ऐसे आपराध ख़ास कर चोरी और लूट की वारदात का इन्होंने खुलासा कर पुलिस का आम जनता के बीच विश्वास कायम किया है। सीओ गरीब पीड़ित और आम जनता से मिलने में कभी गुरेज नहीं करते थे।
स्थान्तरण की खबर के बाद से रूदौली की आवाम को भी दुःख है तो वहीँ पुलिस कर्मियों को उनका साथ न मिल पाने की मायूसी भी साफ़ नजर आ रही थी। जनता के साथ साथ सीओ अमर सिंह मीडिया के भी चहेते अधिकारी थे।
विदाई समारोह इन्स्पेक्टर रुदौली विश्वनाथ प्रसाद यादव ने आयोजित किया पुलिस कप्तान जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर उन्हें सीओ अयोध्या का चार्ज दिया गया है उनके स्थान पर अब रुदौली के सीओ धर्मेन्द्र यादव होंगे।इस अवसर पर सर्किल के सभी थानाध्यक्ष चौकी इंचार्ज के साथ एस एस आई शमशाद अली शाह मसूद हयात ग़ज़ाली, पत्रकार गंगा द्विवेदी, विनोद मिश्रा, दुबे जी, नय्यर आलम, अलीम एस पी ओ, प्रधान संघ अध्यक्ष, रफीक विजय सिंहव अन्य गणमान्य मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन पत्रकार अनिल मिश्र ने किया