कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कसौधन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

39 वे स्थापना दिवस में मुख्यतिथि जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी रहे उपस्थित
रिपोर्ट आदित्य पाठक
रूदौली।भाजपा के 39 वे स्थापना दिवस का समारोहपूर्वक हो रहा आयोजन,पूर्व विधायक राम देव आचार्य के निवास पर हो रहा कार्यक्रम आयोजित,कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राधेश्याम त्यागी,व अतिथि के रूप में पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कसौधन,नगर अध्यक्ष शिवराम यज्ञसैनी उपस्थित है।भाजपा जिलामहामंत्री कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ में पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कसौधन ने भरा जोश,भाजपा की सरकार ने विश्व मे अपने देश का गौरव बढ़ाया है।हम सभी को गर्व है कि हम सभी भाजपा के लिए कार्य कर रहे हैं।इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक राम देव आचार्य के कार्यो का भी बखान किया।कार्यक्रम में आशीष शर्मा व नीरज द्विवेदी ने भी कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि यह सबसे बड़ी पार्टी है जो परिवाद से परे व राष्ट्रवाद से पूर्ण है।कार्यक्रम में आर एस एस से कमल चंद्र,बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम उदार मिश्र,वेद रत्न मोहन,सिद्धमान सिंह,अशोक श्रीवास्तव, महामंत्री अभय वैश्य,सभासद नयागंज उमाशंकर कसौधन,कजियाना आशीष वैश्य दाऊ सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन विश्व्नाथ तिवारी कर रहे।