हिन्दू मुस्लिम को आपस में बाटने का काम कर रही भाजपा – ज़िलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव

रिपोर्ट- अलीम कशिश
अयोध्या। हिन्दू मुस्लिम को आपस में बाटने का काम कर रही भाजपा उक्त बातें समाजवादी पार्टी की रुदौली इकाई द्वारा मानपुर में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मलेन में पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कही।कार्यकर्ताओ को सपा पार्टी की नीतियो के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सभी जाति धर्मो को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।आज भाजपा की फूट डालो राज करो की नीति के कारण देश की जनता अपने आप को ठगी महसूस कर रही है।
गरीब,किसान,व्यापारी व् मध्यवर्गीय जनता के साथ ही बेरोजगार काफी परेशान है।उन्होंने कार्यकर्ताओ को गठबंधन के प्रत्यासी को मजबूती के साथ लोक सभा चुनाव में जिताने की अपील की।कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए शाह हयात मसूद गजाली ने कहा कि जनता भाजपा की मंशा को समझ चुकी है अब समय आ गया है की जाति धर्म की राजनीति कर जनता को गुमराह करने वालो को जनता सबक सिखाएगी।
सपा नेता मो. नफीस”सुल्तान”ने नोटबंदी का जिक्र करते हुए बताया कि गरीब जनता की परेशानियो का ख्याल न करते हुए नोटबंदी लाई गई लेकिन जनता को कोई फायदा नहीं मिला।कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव व् संयोजन अनिल वर्मा ने किया।सभा को मो.इक़बाल,जफर खान व् अरविन्द वर्मा ने भी संबोधित किया।
सभा में चन्द्रिका वर्मा,अमर बहादुर यादव,कन्हैया यादव,रामकुमार यादव,अमर यादव,अनीस अहमद,प्रह्लाद यादव,धनी यादव,सुखी राम प्रजापति,संजय,राम जियावन रावत,राम किशुन,इंद्र बहादुर,अभिषेक वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।