बेकार नही जायेगी शहीदों की कुर्बानी : सुरेश तिवारी


मन की बात कार्यक्रम में बोले भाजपा नेता
हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ व जैदपुर विधायक उपेन्द्र रहे मौजूद
रिपोर्ट अनूप संघई
हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर स्थित ग्राम्यांचल महाविद्यालय प्रांगण के आडिटोरियम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘‘मन की बात‘‘ का लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के तमाम युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कार्यक्रम की शुरूआत कराया।
इस दौरन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा की लोकसभा चुनाव करीब है आप सभी अपने क्षेत्र में अभी से मेहनत करना शुरू कर दे। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। तदोपरान्त आडिटोरियम में लगे टेलीविजन को चालू किया और वहां उपस्थित सभी गणमान्यों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का सीधा प्रसारण देखा।
इस मौके पर प्रदेश संयोजिका बेटी बचाओं बेटी पढ़ओं बीसी चौरसिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, क्षेत्रीय विधायक बैजनाथ रावत, जैदपुर विधायक उपेन्द्र रावत, सिद्वार्थ अवस्थी, सुशील जायसवाल, उत्तम वर्मा, कौशलेन्द्र शुक्ला, रामकुमार मिश्रा, आलोक तिवारी, पत्रकार नृपेन्द्र तिवारी, सोनू सिंह, राजेश कुमार, उमेष षुक्ला सहित क्षेत्र के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।