उत्तर प्रदेशलखनऊ

अवध एकेडमी, इंदिरा नगर, लखनऊ में भव्य प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

अवध एकेडमी, इंदिरा नगर, लखनऊ में भव्य प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

दिव्यांगजन चित्रकला, हस्तकला प्रदर्शिनी का दिव्य शुभारंभ

लखनऊ : अवध एकेडमी, इंदिरा नगर में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।
सद्भावना समिति द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से दिव्यांगजनों द्वारा बनाए गए चित्रों, हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने हेतु एक भव्य प्रदर्शिनी का आयोजन अवध एकेडमी, इंदिरा नगर, लखनऊ में किया गया। मुख्य अतिथि माननीय अंगद कुमार सिंह, सदस्य विधान परिषद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके हुनर को समाज के सामने लाना है।
मुख्य अतिथि द्वारा प्रदर्शनी में लगे स्टॉल का निरीक्षण भी किया गया। श्री अंगद कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन पर कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगों के विकास एवं सहायता का हरसंभव प्रयास करती है। यह प्रदर्शनी उन दिव्यांगजनों के लिए एक माध्यम है, जो अपनी मेहनत और हुनर के दम पर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। ये उत्पाद न केवल उनकी मेहनत और रचनात्मकता को दर्शाएंगे, बल्कि उनके आर्थिक सशक्तिकरण का जरिया भी बनेंगे। इस पहल से समाज में दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा और उन्हें नई पहचान मिलेगी। साथ ही दिव्यांगजन द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया जो बहुत ही सरहनीय है।
सद्भावना समिति की अध्यक्षा अपर्णा मिश्रा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि दिव्यांगजनों को एक ऐसा मंच प्रदान किया जाए, जहाँ वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकें। जो दिव्यांगजनों के हौसले और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए समर्पित है। प्रदर्शनी के साथ दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुति, अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फूलों की होली का आयोजन भी किया गया।

श्री सुधाकर त्रिपाठी पूर्व राज्यमंत्री, श्री संतोष पाण्डेय संपादक सत्यबंधु भारत, श्री सुनील शर्मा, संस्थापक समरसता सेवा संस्थान, पीयूष मिश्रा, अध्यक्ष सहकार भारती, महानगर, श्री सुरेन्द्र सिंह चौहान, प्रदेश विपरण मंत्री सहकार भारती, महानगर, श्री केशव ओझा अवध पब्लिक इंटर कॉलेज, श्री लखन द्विवेदी, सुश्री तोमोशा मुखर्जी कार्यक्रम समन्वयक, श्री शौर्य गुप्ता, श्री सूरज, श्री सौरभ कन्नौजिया, प्रतिभागी एवं दर्शक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button