उत्तर प्रदेश
राहुल-प्रियंका ने ढाबे पर चाय पी, छोटू को दुलारा

लखनऊ, (आरएनएस ) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को शामली के एक ढाबे पर बैठकर चाय पी और वहां एक बच्चे को दुलारा। प्रियंका ने बच्चे का नाम पूछा उसको नमकीन खिलाई। उनके जाने के बाद बच्चे की मां ने बताया कि प्रियंका ने बच्चे का नाम पूछा और नमकीन खिलाई। वह 10 मिनट तक बच्चे और उसकी मां के साथ रहीं। उनके बगल में बैठकर चाय पी रहे राहुल गांधी ने भी एक बच्चे को बुलाया और उसके साथ कुछ हंसी मजाक किया। लड़का काफी खुश नजर आ रहा था, उन्होंने उसको कुछ खाने को भी दिया। इस अवसर पर ढाबे पर मौजूद लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। राहुल और प्रियंका शामली के शहीद अमित कुमार के घर जा रहे थे। उनके साथ कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी थे।