शुजागंज पुलिस ने रात को चेकिंग अभियान चलाया, वाहन चालकों में मची खलबली

चोरियों को रोकने के लिए चलाया गया नाइट डोमीनेशन अभियान

शुजागंज । रुदौली सर्किल के क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में शुजागंज चौकी में रात 11 बजे से सुबह 4 तक चेकिंग अभियान चलाया गया। आक्समिक हुई वाहनों की चेकिंग से वाहन चालकों में खलबली मच गई। इस दौरान कई वाहन चालकों को संदेह के घेरे में हिरासत में लिया गया। लेकिन, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।जिसमे 2 वाहन चार पहिया व 3 वाहन 2 पहिया के चालान काटे गए। साथ ही यातायात नियमो पालन कैसे करे इस के बारे में भी चालको को जागरूक किया गया।
ज़्यादातर चार पहिया वाहन के ड्राइवर बिना सीटबेल्ट के ही वाहन चलाते मिले ओर दो पहिया वाहन के चालक बिना हेलमेट व तीन सावरिया के साथ चलते मिले पुलिस ने उन्हें भी खुद की सुरक्षा व यातायात नियमो के बारे में जानकारी दी। पुलिस के इस कार्य को देख लोगो मे पुलिस की अच्छी छवि बन रही है।
पुलिस के देर रात चले इस अभियान से एक ओर जहां क्षेत्रवाशियो ने बेहतर पुलिसिंग की बात की है, तो वहीं दूसरी ओर वारदातों पर भी अंकुश लगाने के लिए पुलिस का ये प्रयास सराहनीय रहा है। लगातार हो रहीं चोरियों की वारदातों से क्षेत्र में चोरों की दहशत व्याप्त हुई थी।यह अभियान शुजागंज चौकी से शुरू होकर शुजागंज बाजार होते हुए टिकैतनगर थाना की सीमा तक चला।
आप को अवगत करा दे कि हाल ही बढ़ती चोरी,छेड़छाड़ की घटनाओ को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन किसी भी प्रकार की ढिलाई बरतने के मूड में नही है ।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी रूदौली अमर सिंह,शुजागंज चौकी प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा, प्रशिक्षु दरोगा अविनाश सिंह, लालसा यादव,अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।