भोजपुरी फिल्म ‘माटी रंगाई खून से’ अक्टूबर में रिलीज होगी: राम गुप्ता

भोजपुरी फिल्म ‘माटी रंगाई खून से’ अक्टूबर में रिलीज होगी: राम गुप्ता
लखनऊ , 13 सितम्बर 2022। सिंघानिया क्रिएशन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म “माटी रंगाई खून से” अक्टूबर माह में अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज होगी। इस बात की जानकारी फिल्म निर्माता राम गुप्ता ने दी। बनाई है जो जल्द सिनेमाघरों में पेश की जाने वाली है।
उन्होने बताया कि भोजपुरी फिल्म ‘माटी रंगाई खून से’ एक ऐसी फिल्म है, जो घर, परिवार, समाज को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की विभिन्न लोकेशन पर की गई है।
लखनऊ की सरजमी पर पुष्पित पल्लवित हुए राम गुप्ता ने बताया कि भोजपुरी फिल्म ” माटी रंगाई खून से” में मुख्य भूमिका में सुपरस्टार प्रमोद प्रेमी यादव और पूनम दूबे के अलावा आर वी सिंघानिया और शालू सिंह की जोड़ी नजर आयेगी। फिल्म की अन्य निर्माता हैं प्रतिभा सिंह। उन्होने बताया कि फिल्म के लेखक व निर्देशक सुनील त्रिपाठी हैं, डीओपी दुर्गेश शर्मा हैं।फिल्म की अन्य भूमिकाओं में हैं उमेश सिंह, परी सिंघानिया, मनोज टाईगर, सीपी भट्ट, कोहिनूर सिंघाल, कमलेश राजभर। राम गुप्ता ने बताया कि सिंघानिया क्रिएशन के बैनर तले वह बहुत जल्द निर्मात्री परी सिंगनिया के साथ मिलकर दो अन्य फिल्मों की शूटिंग अभिनेता रेयन्स सिंगनिया को लेकर लखनऊ में करेंगे।