उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश में हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋशि त्रिवेदी के प्रति कार्यकर्ताओं में बढ़ता विश्वास

हिन्दू महासभा में बढ़ा ऋषि त्रिवेदी का वर्चस्व, पार्टी एकजुटता की ओर

अनुपम मिश्र कार्यकारी अध्यक्ष और राजकुमार का संगठन मंत्री की मिली जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋशि त्रिवेदी के प्रति कार्यकर्ताओं में बढ़ता विश्वास और जनाधार का प्रभाव संगठन में दिखने लगा है। इस प्रभाव के चलते संगठन में अलगाववाद के रास्ते पर चल रहे पीयूष कान्त वर्मा का साथ छोड़ते हुये दो प्रमुख नेताओं ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश में ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व को स्वीकार कर लिया। इसी के साथ ही तत्काल प्रभाव से शामिल हुये अनुपम मिश्र को हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और कानपुर के राजकुमार सिंह को संगठन मंत्री के पद की जिम्मेदारी भी सौंप दी गयी।इसके

पहले कार्यकारी अध्यक्ष रहे पंकज तिवारी को प्रदेश संयोजक और हरिओम मिश्रा को संगठन मंत्री की जगह उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। आज यहां हिन्दू महासभा के प्रदेश कैम्प कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुये हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि जिस तेजी के साथ पार्टी का संगठनात्मक विस्तार हो रहा है, उससे पार्टी की नीतियों से हटकर अलगाववाद की नीति अपनाने वाले चन्द लोगों का साथ निभाने वाले कार्यकर्ता अब काम करने वालों के साथ जुड़ते जा रहे है, और उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि राश्ट्रीय स्तर पर विगत वर्षों से चला आ रहा विवाद भी खत्म हो जायेगा। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये श्री त्रिवेदी ने संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर हुये बदलाव की जानकारी देते हुये बताया कि संगठन की एकजुटता को ध्यान में रखते हुये अभी तक प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे पंकज तिवारी को कल प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया था, और इस जिम्मेदारी को संभालते ही बीती देर रात एक व्यक्ति एक पद का पालन करते हुये कार्यकारी अध्यक्ष पद से त्याग पत्र भी दे दिया था। रिक्त हुये पद पर अनुपम मिश्र को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है, वहीं कानपुर के राज कुमार सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया है। इस मौके पर हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने वाले अनुपम मिश्र और राज कुमार सिंह ने एक स्वर में हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी पर विश्वास व्यक्त करते हुये कहा कि जिस तरह से ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में हिन्दू महासभा के कार्यों में गति बढ़ी है, उससे हिन्दू महासभा एक बार अपने पुराने प्रचण्ड रूप में सामने होगी और वर्षों से चले आ रहे सभी विवाद खत्म हो जायेगें।

मीडिया प्रभारी
अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश
लखनऊ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button