उत्तर प्रदेशफ़ैज़ाबाद

एल एस डी पी पब्लिक स्कूल,गौरियामऊ में बाल दिवस पर आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम

संवाददाता मोहम्मद सुब्हान की रिपोर्ट

रुदौली फैज़ाबाद। रुदौली नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय एल एस डी पी पब्लिक स्कूल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के *संस्थापक व प्रसिद्ध समाजसेवी आदरणीय श्री धर्मदत्त पाठक जी* ने माँ वीणापाणि व नेहरू जी के चित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों में खेल की भावना को विकसित करने के लिए क्रिकेट ,जलेबी दौड़ ,रेस , म्यूजिकल चेयर आदि का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शोभाराम त्रिपाठी जी ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी का जीवन त्याग व बलिदान से भरा हुआ है ।विद्यालय के संस्थापक जी ने कहा “हमारे विद्यालय का लक्ष्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है इस तरह का आयोजन बच्चों में देशभक्ति की भावना का विकास करता है व खेल भावना बच्चों में अनुशासन का भाव व शारीरिक विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।”
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य नीरज द्विवेदी ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजू तिवारी,सुकन्या शुक्ला, कृष्णा तिवारी,मुकेश भार्गव,राम आशीष,नितेन्द्र मिश्र ,छाया सिंह,दीपमाला, बी के सिंह शिखा सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button