उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऑनरेरी डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित हुए विष्णु प्रताप सिंह देश भर के कई राज्यों में उ.प्र. भी हुआ गौरवान्वित

ऑनरेरी डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित हुए विष्णु प्रताप सिंह देश भर के कई राज्यों में उ.प्र. भी हुआ गौरवान्वित

लखनऊ। लाकडाउन में सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाने व असाहय लोगों की मदद कर सुर्खियों में आये लखनऊ के विष्णु प्रताप सिंह चैहान को ग्लोबल पीस फाउंडेशन एंड ग्लोबल ट्रिम्फ वर्चुअल यूनिवर्सिटी ने ऑनरेरी डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित किया है। विष्णु प्रताप सिंह चैहान को यह उपाधि समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए बेंगलुरु के एक होटल में आयोजित समारोह में प्रदान की गई।
उपाधि पाकर अभिभूत हुए विष्णु प्रताप सिंह चैहान ने बताया कि समाजसेवा की प्रेरणा उन्हें अपने परिवार से मिली है। बहुत छोटी उम्र से ही अपनी जिम्मेदरियों को निभाते हुये

ये सामाजिक कार्यों में लगे हुये है। प्रतिमाह कई निर्धन परिवारों के बच्चों की शिक्षा में भी आर्थिक रूप से सहायता कर रहे है। उन्होंने कहा यह सम्मान और उपाधि वह अपनी माता जी को समर्पित करते है। यह सब उन्हीं की शिक्षा व मार्गदर्शन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इस तरह सम्मानित किए जाने से समाज के सभी लोगों में समाज सेवा करने के लिये जागरूकता पैदा होती है। वर्तमान समय तो वैसे भी मिलजुलकर दीन दुखियों के आंसू पोछने का है।
सोमवार की देर शाम को बैंगलूरू के होटल राॅयल आर्केड में आयोजित इस समारोह में देश के अलग अलग क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उनके कार्यो के लिये सम्मानित किया गया। जिनमें लखनऊ के विष्णु प्रताप सिंह चैहान भी शामिल थे। इस अवसर पर ग्लोबल पीस फाउंडेशन एंड ग्लोबल ट्रिम्फ वर्चुअल यूनिवर्सिटी के डॉ. संजीव बंसल, डाॅ. अमित, डाॅ. मोनिका व अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button