उत्तर प्रदेश

पं.दीन दयाल उपाध्याय जी की 103वीं जयन्ती पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के तरफ से निरालानगर लखनऊ मे एक गोष्ठी आयोजित हुई

पं. दीन दयाल उपाध्याय जी की 103वीं जयन्ती पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के तरफ से निरालानगर लखनऊ मे एक गोष्ठी आयोजित हुई

रिपोर्ट-पंचदेव यादव

आज दिनांक 25 सितम्बर 2019। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय निरालानगर लखनऊ में पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी की 103वीं जयन्ती पर एक गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री संगठन प्रद्युम्न कुमार जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री राजकिशोर रावत ने किया।
गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय मात्र एक राजनेता ही नहीं बल्कि उच्च कोटि के विचारक, मनीषी और लेखक भी थे। उन्होने श्रेष्ठ, सामथ्र्यवान, शक्तिशाली और संतुलित रूप में विकसित राष्ट्र की कल्पना की थी। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन के हितों व सुखों का त्याग करते हुए अपना सम्पूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। राजनीति में लगातार सक्रियता के बाद भी पं0 दीन दयाल उपाध्याय अध्ययन के लिए समय निकालते थे। समाज सेवा, राजनैतिक क्षेत्र एवं आर्थिक क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोग पण्डित जी विचारों से प्रेरणा ले सकते है।
क्षेत्रीय महामंत्री संगठन प्रद्युम्न कुमार ने कहा कि जिनकों दो बार की रोटी भी नसीब नहीं होती थी उनके जीवन में भी खुशियां लाने का कार्य मोदी जी ने पण्डित जी के आदर्शाे पर चल कर लाने का काम किया है। इस अवसर पर समाज के सबसे निचले वर्ग एवं जरूरतमंदों को सरकार की सभी जनप्रिय योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प हम सबको पण्डित जी के जन्म दिवस पर लेना चाहिए।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा ‘‘डाक्टर’’ ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, अवनीश सिंह, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, सरोज कुमारी, निरालानगर बूथ अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, विक्रम सिंह सिकरवार, संजय शुक्ला, आशीष तिवारी, मनोज त्रिवेदी, प्रखर गुप्ता, रामचन्द्र कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी अवध क्षेत्र मीडिया प्रभारी राजेश मिश्र ‘‘डाक्टर’’ ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button