Latest Newsउत्तर प्रदेशफ़ैज़ाबाद

केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने घर संपर्क अभियान का किया शुभारंभ

केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने घर संपर्क अभियान का किया शुभारंभ


रुदौली अयोध्या|

भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव द्वारा घर संपर्क अभियान के तहत रुदौली विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर घर संपर्क अभियान शुरू किया गया।विधायक ने गुरुवार को मवई ब्लाक क्षेत्र के करौंदी बूथ संख्या 52 व तेर गांव के बूथ संख्या 151 से इसकी शुरुआत की।यह अभियान 15 जून तक चलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर पार्टी एक जून से संपर्क व संवाद अभियान चला रही है।अभी तक यह अभियान वर्चुअल तरीके से वीडियो कांफ्रेसिंग से चल रहा था।इस अभियान की अगली कड़ी के रूप में पार्टी के दो-दो कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गुरुवार से बूथ स्तर पर घर-घर जाकर परिवारों से सीधे संपर्क करेंगे।

कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का पत्र लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी कामों की जानकारी लोगों को देंगे।जिसकी शुरुवात गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव द्वारा की गई।इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा,मवई मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू,मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,राजेश शर्मा,सुनील मिश्रा,समाजसेवी जगन्नाथ यादव,विकास यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button