उत्तर प्रदेशलखनऊ

बड़ी संख्या में भाजपा और कांग्रेस के नेता समाजवादी पार्टी में हुए शामिल


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व और समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति आस्था जताते हुए आज बड़ी संख्या में भाजपा और कांग्रेस के नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक डाॅ0 जियालाल के साथ जौनपुर, आजमगढ़ के तमाम प्रभावशाली दलित नेताओं ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें सदस्यता दिलाते हुए उम्मीद जाहिर की कि उनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक डाॅ0 जियालाल के साथ आज तमाम दलित नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ जौनपुर, आजमगढ़ के प्रभावशाली दलित नेताओं ने सदस्यता ली।
कांग्रेस छोड़कर कानपुर नगर के दर्जनों प्रमुख नेता श्री भानूवेंद्र प्रताप सिंह के साथ और भाजपा छोड़कर श्री अखिलेश सिंह पूर्व पार्षद के साथ सैकड़ों लोग आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है। कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री दिनेश यादव, संगठनमंत्री जिला कांग्रेस, श्री सज्जन तिवारी, पूर्व प्रधान नीमा सिंह, पूर्व प्रत्याशी संगीता चैहान, के नाम उल्लेखनीय है। भाजपा छोड़कर पार्षद प्रत्याशी श्री योगेन्द्र यादव, दिग्विजय सचान प्रधान, भानू चंदेल प्रधान, नीतू प्रधान के नाम समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में उल्लेखनीय है।
जिला फर्रूखाबाद के पूर्व प्रदेश मंत्री डाॅ0 सी.पी. निर्मल, श्री सचिन देव तिवारी प्रधान, रोहित शाक्य जिला पंचायत सदस्य तथा ठा0 योगेन्द्र सिंह मंडल प्रभारी भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button