उत्तर प्रदेशलखनऊ

महिलाएं इस देश का गौरव, हम सभी को उनका आदर करना चाहिए : अपर्णा बिष्ट यादव

महिलाएं इस देश का गौरव, हम सभी को उनका आदर करना चाहिए : अपर्णा बिष्ट यादव

‘महिलाओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध, श्री नारी सम्मान समारोह-2021 में करेंगे सम्मानित’: आर्यन मिश्रा

18 जुलाई को होगा ‘श्री नारी सम्मान समारोह-2021’, देश व समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेगा सम्मान

कोरोना काल में समाज हित को सर्वोपरि रखने वाली महिलाओं को मिलेगा ‘श्री नारी सम्मान समारोह-2021’

लखनऊ: मंगलवार को राजधानी के रामा कृष्ण गोल्ड होटल (हज़रतगंज) में ‘आर्यन एम. फ़िल्म प्रोडक्शन’ द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 18 जुलाई को होने वाले ‘श्री नारी सम्मान समारोह-2021’ कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अवॉर्ड फंक्शन का पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्यन एम. फ़िल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर आर्यन मिश्रा ने कहा कि ‘हम महिलाओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम श्री नारी सम्मान समारोह-2021 के माध्यम से उन सभी महिलाओं को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने कोरोना काल में सामाजिक हितों को अपनी जान से पहले रखा।’ आर्यन ने बताया कि ‘इस अवॉर्ड फंक्शन में उन महिलाओं को खासतौर से सम्मानित किया जाएगा, जिन्हें अभी तक उनके कार्यों के लिए सराहा नहीं गया है।’

इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर समाज सेविका अपर्णा बिष्ट यादव भी मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं के उत्थान व सम्मान को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि ‘यह देश महिलाओं के सम्मान के लिए ही जाना जाता है। हमारे देश में युगों से महिलाओं के सम्मान से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाती है। महिलाएं इस देश का गौरव हैं। हम सभी को उनका आदर करना चाहिए। अपर्णा बिष्ट यादव ने बताया कि “मुझे इस सम्मान समारोह से जुड़कर हर्ष की अनुभूति हो रही है। मैं उन सभी महिलाओं को बधाई देना चाहती हूं, जिन्हें इस ‘श्री नारी सम्मान समारोह-2021’ के लिए चुना गया है।”

इस प्रेस वार्ता में आर्यन एम. फ़िल्म प्रोडक्शन की लखनऊ ज़ोन डायरेक्टर विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि यह अवॉर्ड फंक्शन उन महिलाओं के लिए आयोजित किया जाएगा, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान देश हित और समाज हित में उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ‘इस अवॉर्ड फंक्शन का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं का हौसला बढ़ाना है, जिन्होंने ख़ुद की परवाह न करते, सामाजिक दायित्व को सर्वोपरि समझा। उन्होंने कहा कि इस अवॉर्ड फंक्शन के जरिए हम उन महिलाओं का सम्मान करेंगे, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान देश हित और समाज हित में उत्कृष्ट कार्य किया है।

विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि ‘श्री नारी सम्मान समारोह-2021’ आगामी 18 जुलाई को होगा। इस अवॉर्ड फंक्शन को करने में हमें बहुत सारे लोगों का सहयोग मिला है। कई लोगों ने हमें इसके लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आपको बताते हुए हर्ष की अनुभूति हो रही है कि आर्यन एम. फ़िल्म प्रोडक्शन, रतन नंदनी इंडस्ट्रीज एवं समीक्षा फाउंडेशन के सहयोग से यह अवॉर्ड फंक्शन किया जा रहा है।

विनीता श्रीवास्तव के मुताबिक- 18 जुलाई को होने वाले ‘श्री नारी सम्मान समारोह-2021’ में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका अपर्णा बिष्ट यादव मौजूद रहेंगी। साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाज सेविका नम्रता पाठक भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। उन्होंने कहा कि अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अतुल अवस्थी (सह प्रभारी भाजपा प्रदेश कार्यालय), चौधरी लक्ष्मण सिंह (सह प्रभारी मुख्यालय भाजपा) और मुकुंद स्वरूप मिश्रा (उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष) भी उपस्थित रहेंगे। वहीं, शो आइडल के रूप में पूजा एस दहले (CEO, महाराष्ट्र आर्यन एम. फ़िल्म प्रोडक्शन) मौजूद रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button