गठबंधन प्रत्याशी आनंद सेन के लिए बसपा नेता चौधरी शहरयार ने रूदौली विधान सभा क्षेत्र में किया ताबड़-तोड़ दौरा,किसानों की बात की,युवाओं में जोश भरा
गठबंधन प्रत्याशी आनंद सेन के लिए बसपा नेता चौधरी शहरयार ने रूदौली विधान सभा क्षेत्र में किया ताबड़-तोड़ दौरा,किसानों की बात की,युवाओं में जोश भरा
रिपोर्ट अलीम कशिश
रुदौली | प्रत्याशी आनन्द सेन के समर्थन में बसपा नगर अध्यक्ष चौधरी शहरयार का रूदौली विधान सभा क्षेत्र का ताबड़ तोड़ दौरे जारी हैं।रूदौली विधान सभा क्षेत्र के मवई ब्लॉक के दर्जनों गांव का दौरा कर वोट माँगा।बसपा नगर अध्यक्ष ने ग्रामीणो के बीच पहुंच कर सपा बसपा गठबंधन की चर्चा की और वर्तमान समय में इसे भारत देश की ज़रुरत बताया।
उन्होंने किसानों से पिछले पांच वर्षों में हुए सौतेले बर्ताव का उल्लेख करते हुए कहा कि किस प्रकार किसानों को उचित खरीद मूल्य नहीं दिया गया।फसलें छुट्टा जानवरों से बर्बाद कर दी गई जिसमें लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ज़िम्मेदार है।उन्होंने कहा कि हद तो तब हो गई जब यह जानवर इंसानों को मौत के घाट उतारने लगे।
इन्ही जानवरों की तरह भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारें बेलगाम हो गई हैं।चौधरी शहरयार ने कहा कि नौजवानों को भी केंद्र सरकार ने छला है।उसके लिए रोज़गार के अवसर देने के विपरीत सारा धयान प्रधान मंत्री जी के उद्योगपति मित्रों पर केंद्रित किया व पांच वर्षों में उन्हें हर तरह से लाभान्वित किया।कुछ मित्रों को भारत का खाजाना लूट विदेश जाने में मदद की।