उत्तर प्रदेशलखनऊ

मिशन शक्ति के तहत गुप्त नवरात्र की अष्टमी पर किया जाएगा कन्याओं का सम्मान,दिया जाएगा बेटी सम्मान का संदेश

मिशन शक्ति के तहत गुप्त नवरात्र की अष्टमी पर किया जाएगा कन्याओं का सम्मान, दिया जाएगा बेटी सम्मान का संदेश

निराला नगर प्रतिष्ठित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आज से शुरू हुआ पूजन

 

लखनऊ। गुप्त नवरात्र देवी के साप्ताहिक दिन शुक्रवार 12 फरवरी से शुरू हो गए। यह गुप्त नवरात्र चर्चा से ज्यादा साधना के प्रतीक होते हैं। ऐसे में पहली बार सनातन रक्षादल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल की अगुआई में निराला नगर के प्रतिष्ठित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में गुप्त नवरात्र अनुष्ठान के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठित मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत कन्याओं का अष्टमी पर पूजन और सम्मान किया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज को बेटी सम्मान का संदेश देना है। गोपालदास बालमुकुंद अग्रवाल द्वारा स्थापित वाटिका में नरोत्तमदास, ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, आशीष अग्रवाल द्वारा विकसित और संरक्षित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में गुप्त नवरात्र की अष्टमी पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें तोह्फे भी दिये जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button