उत्तर प्रदेशफ़ैज़ाबाद

34 सड़को का विधायक ने किया शिलान्यास व लोकापर्ण

गौतम बुद्ध राजकीय महाविद्यालय का करेंगे विकास: वेद गुप्ता

अयोध्या।(आरएनएस ) दर्शननगर के सूरजकुंड पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्रधानमंत्री के वर्तमान कार्यकाल में अंतिम बार मन की बात का सीधा प्रसारण ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रुप से सुना। इसके उपरान्त विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत 1 करोड़ 41 लाख की 25 सड़कों का शिलान्यास व करीब 38 लाख की लागत से निर्मित 9 सड़को का लोकापर्ण किया।
समारोह में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार का पूरा जोर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण को विकास को लेकर है। सरकार की योजनाओं के परिणाम स्वरुप अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित होने को अग्रसर है। यहां सैलानियांे की आमद बढ़ने लगी है। पूरे प्रदेश में सड़को का जाल बिछाया जा रहा है। गांवों को मुख्य मार्गो से जोड़ा जा रहा है।

पिछली सरकार के 15 वर्षो के कार्यकाल में जिनती सड़को का निर्माण नहीं हुआ उतना प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल में निर्माण हो गया। प्रदेश तरक्की के रास्तें अग्रसर है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए सरकार आगे बढ़ रही है।कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। दरेरा में राजकीय बालिका इंटर कालेज की स्वीकृति हो गयी है। यहां जल्द कार्य प्रारम्भ हो जायेगा।

उन्होने बताया कि शनिवार कोे गौतम बुद्ध राजकीय महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की दुर्दशा के बारे में पता चला है पिछली सरकारों द्वारा इस महाविद्यालय को उपेक्षित रखा गया था। यहां शैक्षिक सुविधाओं में बढ़ोत्तरी को लेकर डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा से वार्ता की गयी। यहां 5 विषय के साथ मात्र 105 बच्चे अध्ययनरत थे। छात्राओं के लिए अगल क्लास की व्यवपस्था की जायेगी। महाविद्यालय में विषयों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ इसे हर तरह से विकसित किया जायेगा। जिससे यह शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान दे सके।

सभा को महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष हरभजन गौड़, शारदा यादव, अरविंद सिंह, प्रकाश कुमार गुप्ता ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर शिवनारायन तिवारी, दिनेश मिश्रा, लक्ष्मण वर्मा, संजय गुप्ता, अरविंद सिंह, अमल गुप्ता, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, डा ओपी सिंह, रामजीत निषाद, देवता पटेल, राम गोपाल मांझी, संतराम यादव, कालिका सिंह, नंद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या मंे लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button