उत्तर प्रदेशलखनऊ

28 सितंबर की भारत बंदी को सफल बनाने हेतु आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आलमबाग बाजार में पदयात्रा कर व्यापारियों को बंदी के लिए जागरूक किया

रिपोर्ट जितेन्द्र कुमार खन्ना-विशेष संवाददाता

लखनऊ।  28 सितंबर भारत व्यापार बंद को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में आलमबाग क्षेत्र के व्यापारियों और पदाधिकारियों ने आलमबाग बाजार में दुकान दुकान जा कर व्यापारियों से संपर्क किया और वालमार्ट फ्लिपकार्ट डील से होने वाली नुकसान के बारे में जानकारी दी, आलमबाग के व्यापारियों ने भारत बंदी में पूरी तरीके से बाजार बंद रखने का वायदा किया व्यापारियों ने रिटेल सेक्टर में विदेशी पूंजी निवेश को पूरी तरीके से समाप्त करने की मांग की ।

पदयात्रा में संगठन के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, आलमबाग आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि शुक्ला, लखनऊ उपाध्यक्ष मोहित कपूर, विकी तलवार, पवन अवस्थी ,गोपाल जलान, विशन लाल ,जोरावर नरेंद्र, संजीव कुमार वर्मा, गोल्डी ,चरणजीत सिंह ,सुमित सहित अनेक पदाधिकारी पदयात्रा में शामिल शामिल रहे- संजय गुप्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button