उत्तर प्रदेशलखनऊ

शिवपाल के पार्टी गठन पर अखिलेश का बयान,फिर भी सपा की साइकिल बढ़ती ही रहेगी

शिवपाल के अलग पार्टी बननाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया है। सपाई शिवपाल के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।

शिवपाल सिंह यादव द्वारा खुद की पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाए जाने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा तमाम चीजें देखने को मिलेंगी, फिर भी सपा की साइकिल बढ़ती ही रहेगी।

किसी भी मुद्दे पर ध्यान नहीं भटकने देना है। इसके बाद उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि हमें समाज के विकास के लिए और नौजवानों के लिए काम करना है लेकिन भाजपा सबको इन मुद्दों से भटका रही है।

अखिलेश ने कहा कि सभी दलों ने मिलकर भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है। आने वाले समय में भी भाजपा से लड़ना है। उधर, शिवपाल के अलग पार्टी बननाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया है। सपाई शिवपाल के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button