उत्तर प्रदेशलखनऊ

जस्टिस आर. एन. पाण्डेय ने किया जबलपुर अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

जस्टिस आर. एन. पाण्डेय ने किया जबलपुर अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

लखनऊ,इंवायर्मेंट एंड सोसाइटी पर हो रहे छठे (आई.सी. ई. एस. )अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस महाकौशल विश्व विद्यालय जबलपुर, मध्य प्रदेश का सुभारम्भ आज जस्टिस श्री आर. एन. पाण्डेय पूर्व न्यायाधीश हाईकोर्ट इलाहबाद एवं पूर्व मुख्य सचिव न्याय व्यस्था, उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने आवास पर किया | साथ में विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे | विश्वविद्यालय के हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट इकोनॉमिक्स एवं संगोष्ठी सलाहकार बोर्ड सदस्य डॉ. पी. सी. गुप्ता ने बताया कि यह संगोठी 6 प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विख्यात विश्व विद्यालयों के द्वारा महकौशल विश्वविद्यालय जबलपुर में 29-30 मार्च में आयोजित हो रहा है जिसमे विभिन्न वातावरण से सम्बंधित बायोडाइवर्सिटी, रिन्यूअबल एनर्जी, जलजीवन, प्राकृतिक संसाधन, सामाजिक, आर्थिक तकनीकी पहलुवो इत्यादि पर चर्चा होंगी | डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि उपरोक्त दो दिवसीय संगोष्ठी महाकौशल विश्वविद्यालय एवं श्री जी. टी. बी. खालसा कॉलेज जबलपुर में होना निर्धार्रित हैँ जिसमे देश में कहीं से विद्यार्थी पंजीकरण करा सकते है | आयोजित संगोष्ठी में मुख्य रूप से सहभागी महाकौशल विश्वविद्यालय जबलपुर, गुरु तेग बहादुर खलसा कॉलेज जबलपुर, द ग्लोबल विश्वविद्यालय अरुणाचल प्रदेश, द अमेरिकन विश्वविद्यालय,यू. एस. ए. , वीड रिसर्च निदेशालय, जबलपुर, ग्लोबल इंवोर्नमेंट & सोशल एसोसिएशन नयी दिल्ली इत्यादि है | इस अवसर पर डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. सुमन कुण्डी इत्यादि उपस्थित रही |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button