Latest Newsउत्तर प्रदेशफ़ैज़ाबाद
रूदौली की नहरों में पानी न होने से सिंचाई के लिए किसान परेशान
रूदौली की नहरों में पानी न होने से सिंचाई के लिए किसान परेशान
रूदौली(अयोध्या)| रूदौली क्षेत्र में स्थित शारदा सहायक नहर में पानी की बढ़ती समस्या किसानों के लिए कठिनाइयों का सबब बन गई है।रबी की फसल आरम्भ हो चुकी है इस मौसम में नाना प्रकार की फसलों की किसान बुवाई करता है शारदा सहायक नहर से सटे ग्राम पंचायतों के किसानों को फसल बोन के लिये पानी की आवश्यकता अधिक हो गई है परन्तु इसमे लगभग कई महीने से पानी ने अपनी दस्तक नही दी है।
इसमे पानी के स्थान पर सिल्ट की परतें दिखाई दे रही है नहरों में पानी का न आना जटिल समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।किसान सिंचाई करने के लिए परेशान हो गया है तथा रबी फसल प्रभावित होती नजर आ रही है।किसानों के पास सिंचाई के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं है कि वह समयानुसार अपनी फसलों की सिंचाई कर सके ज्यादातर नहरों की पानी पर निर्भर है।