उत्तर प्रदेशलखनऊ

ओमैक्स लखनऊ द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण अभियान

ओमैक्स लखनऊ द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण अभियान

लखनऊ, 21 अप्रैल 2025:पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए ओमैक्स द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल) के अवसर पर ओमैक्स मेट्रो सिटी ने (गर्व बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड, कल्ली पश्चिम, रायबरेली रोड, पीजीआई के निकट) वृक्षारोपण अभियान किया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देना और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। यह प्रयास न केवल पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में योगदान देगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करेगा।

ओमैक्स लिमिटेड, लखनऊ के बिजनेस हेड अंजनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि ओमैक्स लखनऊ पर्यावरण संरक्षण को लेकर सतत प्रयासरत है। यह वृक्षारोपण अभियान न केवल हमारी सामाजिक जिम्मेदारी को दिखाता है, बल्कि हमारे निवासियों और समुदाय के साथ मिलकर हरियाली से भरा और टिकाऊ भविष्य बनाने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button