भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भेलसर चौराहे पर सर्वजीत सिंह की अगुवाई में हुआ भव्य स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भेलसर चौराहे पर सर्वजीत सिंह की अगुवाई में हुआ भव्य स्वागत
डाक्टर मोहम्मद शब्बीर
भेलसर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व परिवहन मंत्री उ०प्र० सरकार स्वतंत्र देव सिंह के प्रथम बार अयोध्या आगमन पर वर्तमान ब्लाक प्रमुख रुदौली शिल्पी सिंह की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। जिसमें ब्लॉक अध्यक्षा ने श्री सिंह का सैकड़ो महिलाओं के साथ फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया। तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता व श्री रामचंद्र सिंह एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन सर्वजीत सिंह ने अपने काफिले के साथ रानीमऊ चौराहे से श्री सिंह की अगुवाई की एवं अपने सैकड़ों साथियों एंव समर्थकों के साथ गर्मजोशी से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया ।
इस दौरान समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, स्वतंत्र देव सिंह जिंदाबाद व सर्वजीत सिंह जिंदाबाद के नारों से भेलसर चौराहा गूंज उठा हर तरफ महिलायें व पुरुष फूल मालाओं के साथ तथा भारतीय जनता पार्टी का झंडा लेकर कतार विंदु खड़े नजर आए।
जिसमें पूर्व चेयरमैन अशोक कसौधन, आशीष शर्मा, दिव्यांश सिंह अंकुर, शिवराम यज्ञशैनी, जिला पंचायत सदस्य राम कैलाश वर्मा, हरनाथ वर्मा (प्रधान), सहजराम वर्मा (प्रधान), कमलेश वर्मा (प्रधान), पप्पू वर्मा पूर्व प्रधान, राम सागर यादव पूर्व प्रधान, मो० एखलाख, रामकरन सिंह, पिंटू मिश्रा, अंकित मिश्रा, वीर बहादुर सिंह, अमरेश प्रधान, राजेश सिंह यादव, सहजराम गुप्ता, भोला सिंह, रवीश शर्मा, रघुराज रावत, बलबीर सिंह बीडीसी के साथ साथ सैकड़ों ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा भारी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।