पात्र परिवार को आवास ना मिलने पर भड़के पूर्व ब्लाक प्रमुख व तत्काल किया पीड़ित परिवार की मदद
पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वजीत सिंह पहुंचे पीड़िता रीना देवी पत्नी रंगी लाल यादव के घर
पात्र परिवार को आवास न मिलने पर भड़के पूर्व प्रमुख व तत्काल किया पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद
श्री सिंह ने दूरभाष पर किया खंड विकास अधिकारी रुदौली से संपर्क और दिया तत्काल मुख्यमंत्री आवास देने का आदेश
संवाददाता मोहम्मद सुब्हान शेख
शुजागंज अयोध्या:-
रुदौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फत्तापुर खुर्द में बीते रविवार को आई तेज आंधी से उसी गांव की निवासिनी रीना देवी पत्नी रंगी लाल यादव का टीन शेड नुमा मकान पूर्ण रूप से धराशाई हो गया था। पीड़ित अत्यंत गरीब व भूमिहीन है वह अपने नौनिहालों के पालन पोषण तथा अपनी आजीविका के लिए प्राथमिक विद्यालय कुतुबजमापुर में रसोईया का कार्य करती है।
तथा उसका पति रंगीलाल यादव दैनिक मजदूरी करके किसी तरह अपना घर चलाता है। जिसने किसी तरह मकान तो नहीं लेकिन टीन शेड जरूर बनाकर अपना गुजर बसर कर रही थी। लेकिन दैवीय आपदा ने उसको भी उजाड़ दिया। अब पीड़ित परिवार अपनी तीन बेटियों व दो बेटों के साथ खुले आसमान में रहने को मजबूर है। घटना की जानकारी सुनते ही पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता सर्वजीत सिंह अपने खराब स्वास्थ्य के बावजूद भी पीड़िता के घर आज शाम को जा पहुंचे।
श्री सिंह जी ने पीड़िता का हाल चाल जाना और उसके बेसहारा बच्चों को देखकर भावुक हो उठे तथा उन्होंने काफी दुख व्यक्त करते हुए कहा अभी तक पीड़ित परिवार को रहने के लिए छत नहीं मिल पाया यह अत्यंत दुखद व दुर्भाग्य पूर्ण बात है।
इसके साथ साथ उन्होंने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करते हुए तत्काल प्रभाव से खंड विकास अधिकारी (BDO) रुदौली नागेंद्र मोहन त्रिपाठी से दूरभाष पर संपर्क करके उन्होंने संपूर्ण मामले के बारे में पूछताछ की। कि इस पीड़ित पात्र परिवार को अभी तक आवास क्यों नहीं मिल सका ???
श्री सिंह जी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि महिला को बिना किसी लापरवाही के तत्काल मुख्यमंत्री आवास देने की प्रक्रिया आगे बढ़ायें और जल्द से जल्द इस पीड़ित परिवार को मकान मिलना चाहिये।
उनके साथ उस ग्राम के प्रधान राजकुमार यादव, पूर्व प्रधान बैहारी राम सागर यादव, , रामकरन सिंह, विजय सिंह, माया राम रावत, दीपक सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।