मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह में एक सौ एक जोड़ो को मिली नई जिन्दगी
मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह में एक सौ एक जोड़ो को मिली नई जिन्दगी
रिपोर्ट- मोहम्मद सुब्हान शेख व अलीम कशिश
शुजागंज(अयोध्या)
विधान सभा रूदौली क्षेत्र के अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय शुजागंज में मुख्य मन्त्री सामूहिक विवाह का आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य शकुशल सम्पन्न हो गया।सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव थे।इस कार्यक्रम में एक सौ एक जोड़ो ने अपने नए जीवन की शुरुआत आरम्भ किया।जिसमे हल्की बूंदाबांदी ने भी अपना आशीर्वाद दिया इस समारोह में स्वदिष्ट भोजन मिष्ठान के साथ पण्डाल भी खूबसूरत सजाया गया था।कार्यक्रम को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए संगीत कार प्रतिमा यादव ने गीत के माध्यम से लोगो को आकर्षित कर दिया।वहीँ गरीब परिवार के लोगो की कन्याओं को 51 हज़ार रुपये की धनराशि प्रदान की गयी।रामचन्द्र यादव ने वर वधू को अपना आशीर्वाद दे कर विदा किया।इस समारोह में हिन्दू मुस्लिम एकता की झलक देखने को मिली इसमें हिन्दु मुस्लिम समुदाय एवम दिव्यांग जनों को नई दिशा मिली।वीरेंद्र कुमार शर्मा सुरेश श्रीवास्तव अरविन्द वर्मा राम प्रेस यादव ने भारतीय जनता पार्टी में केंद्र व राज्य सरकार की नीति को बताते हुए जयमाल दाल कर मंत्रोचार के साथ विवाह संपन्न कराया गया।