बस्ती-प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अचानक पहुंचे बस्ती, मचा हड़ कंप-दो चिकित्सक मिले गैर हाजिर
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अचानक पहुंचे बस्ती, मचा हड़ कंप-दो चिकित्सक मिले गैर हाजिर
रिपोर्ट – ब्यूरो चीफ माधव प्रसाद सिकंदरपुर
बस्ती – प्रदेश सरकार के नवागत स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह लखनऊ से सिद्धार्थनगर जाते समय शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे अचानक हाईवे से सटे सीएचसी हर्रैया एवं कप्तानगंज सीएचसी पर अचानक रुके तो हड़कंप मच गया। संक्षिप्त मुआयने के दौरान मंत्री ने दोनों अस्पतालों की व्यवस्था पर संतोष जताया तो कप्तानगंज अस्पताल परिसर में एक चिकित्साधिकारी के निजी प्रैक्टिस की सूचना पर सीएमओ डा. एके गुप्ता को चेतावनी दी।
स्वास्थ्य मंत्री सड़क मार्ग से लखनऊ से बांसी अपने गृह जनपद जाते समय यहां रूके थे। काफिला अचानक सीएचसी हर्रैया में दाखिल होते ही स्टॉफ में हडकम मच गई। सभी अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गए। मंत्री ने वहां वार्ड व एक्स-रे रूम का निरीक्षण किया। दो चिकित्सक मौके पर गैर हाजिर मिले।
यहां से निकलकर मंत्री का काफिला सीएचसी कप्तानगंज पहुंचा। यहां उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात करने के बाद प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। यहां हो रहे प्रसव आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
मंत्री को सूचना मिली की परिसर में एक स्थानांतरित चिकित्सक निजी प्रैक्टिस करते हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को इस पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने उस खंडहर भवन को भी जाकर देखा, जहां निजी प्रैक्टिस की बात कही जा रही थी। मौके पर वहां कोई नहीं मिला।


