चौधरी शहरयार ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन प्रत्यासी के समर्थन में मांगा वोट

चौधरी शहरयार ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन प्रत्यासी के समर्थन में मांगा वोट
रूदौली।इण्डिया गठबंधन के समाजवादी प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में माँ कमख्या नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में रुदौली विधान सभा क्षेत्र के नेता एहसान मो अली उर्फ़ चौधरी शहरयार ने जन चौपाल कर अवधेश प्रसाद के लिए वोट माँगा।
उन्होंने इस अवसर पर कहा की सपा प्रत्याशी के लिए रुदौली विधान सभा क्षेत्र में जनता में उत्साह है।जनता परिवर्तन चाहती है जो उसे अवधेश प्रसाद के रूप में दिख रहा है।जनता महंगाई ,बेरोज़गारी,शिक्षा के लिए किए गए झूठे वादों से त्रस्त हो चुकी है।जनता अब धर्म व जात के बहकावे में आ कर भाजपा को वोट नहीं करेगी।वह अब भारत के सामविधान की रक्षा उसके विकास व ख़ुशहाली के नाम पर वोट करेगी जो उसे इण्डिया गठबंधन से मिलेगा।
इस अवसर पर शिव मगन मौर्य,शुऐब खां,प्रदीप यादव,तनवीर,राम भवन यादव,केदार पाल,विकास पाल,अर्जुन कश्यप,मो इद्रीस,लईक खां आदि मौजूद रहे





