जरूरतमंद बंदियो की मदद करना ही असल मानवता ,,एडीजे
जरूरतमंद बंदियो की मदद करना ही असल मानवता ,,एडीजे
जेल से रिहा होने पर बन्दियों के खिल उठे चेहरे, ,, महिला बंदियो को बांटे कम्बल व शाले
लखीमपुर, बंदियों की रिहाई व महिला बंदियों को कम्बल व शाल वितरण के मौके विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे दीपेंद्र कुमार सिंह ने कहा जरूरतमंद बंदियो की मदद करना ही असल मानवता व पुनीत कार्य है। गुरुवार को नदवा की संस्था आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम की जानिब से संस्था ने अर्थदण्ड जमा कर तीन बंदियो थाना भीरा निवासी छोटे, मोहम्मदी निवासी मुनीश व मैगलगंज निवासी शिवम उर्फ शिवाजी की रिहाई कराई।सजायाफ्ता बन्दी आर्थदण्ड अदा न करने के कारण जेल में सजा भुगत रहे बन्दियों की रिहाई होने पर बन्दियों के चेहरे खिल उठे। बन्दियों ने अर्थदण्ड जमा कर बन्दियों की रिहाई कराने वाली संस्था आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम का आभार जताया।, नदवा के मौलाना इस्ताफ़ाउल नदवी ने संस्था के कार्यो व उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। मौलाना रईस नदवी ने लोगो को मोहब्बत व इंसानियत का पैगाम दिया। कार्यक्रम को जेलर हरवंश पाण्डेय, शफीक चौधरी, उस्मान खान व इलियाश चिश्ती ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मो0 सईद खान ने किया। जेल अधीक्षक पी डी सलैनिया ने सभी का आभार जताया।। इस मौके पर डा रियाज अहमद,अहसन बारी आदि मौजूद रहे। ,,,,,,,,,,,,,