Uncategorized

भाजपा चुनाव संगठन की कार्यशाला का आयोजन आज

भाजपा चुनाव संगठन की कार्यशाला का आयोजन आज

लखनऊ ग्रामीण में 16 के बजाए अब 20 मण्डल,1735 बूथ कमेटियां और 200 सेक्टर होंगे

लखनऊ।भाजपा ने सदस्यता अभियान एवं शक्रिय सदस्यता अभियान की समाप्ति के बाद अब संगठन के चुनाव की ओर अपना अभियान शुरू कर दिया है।इसी कड़ी में भाजपा जिला स्तर पर सगठन चुनाव कार्यशालाओं का आयोजन करने जा रही है।इसके बाद मंडल कमेटियों के चुनाव सपन्न होंगे।
भारतीय जनता पार्टी जनपद लखनऊ के संगठन चुनाव को लेकर कार्यशाला का आयोजन दो सितम्बर दिन सोमवार को दोपहर 12:00 बजे से विंध्यवासिनी गेस्ट हाउस सर्वोदय नगर लखनऊ में आयोजित की जाएगी।जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया कि संगठन चुनाव कार्यशाला में बतौर मुख्य अथिति प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल,प्रदेश महामंत्री एमएलसी विद्यासागर सोनकर,क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक विधायक सुरेश चंद तिभाजपावारी,प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर,क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदुम्न जी,जिले के चुनाव अधिकारी अशोक सिंह,सह चुनाव अधिकारी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।जिसमें जिले के चारों महामंत्री सहित समस्त मंडलों के चुनाव अधिकारी,सह चुनाव अधिकारी,समस्त मंडलध्यक्ष मौजूद रहेंगे।जिला अध्यक्ष ने बताया कि बख्शी का तालाब व मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र को 5 मंडलों में बांटा गया है।जबकि सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र को 6 मंडल व मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र को चार मंडलों में बांटा गया है।इन मंडलों के मंडल अध्यक्ष,चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारी कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे।जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया कि पहले 16 मण्डल थे।इस बार पार्टी ने छः मण्डल और नये बनाने का निर्णय लिया है।जिसमे सरोजनीनगर व मोहनलालगंज में दो-दो और बीकेटी व मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मण्डल बढ़ा दिया गया है।इस प्रकार,इस बार कुल 20 मण्डल,200 सेक्टर व 1735 बूथ होंगें।जिनमे नया संगठन तैयार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button