Uncategorized

मछली पकड़ने गए भाईयो के जाल में फंस गई ऐसी चीज, कि बाजार ले जाते ही बदल गई किस्मत

 

गुजरात : सोमनाथ बंदरगाह एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां महज चंद घंटों में दो भाइयों की किस्मत बदल गई और वे लखपति बन गए।

जी हां दोनों भाई सुमद्रतट पर मछली पकड़ने गए थे। उसी दौरान उनके जाल में घोल मछली फंस गई और वे जब बाजार में उसने बेचने गए। तो उन्हें 3.5 लाख रुपए मिले।

जानकारी के मुताबिक मछुआरा अपने भाई के साथ मछली पकड़ने गया था। पानी में कुछ देर जाल डालने के बाद उसमें मछली फंस गई।

जब वो जाल को बाहर निकालने लगा। तो वो उसे काफी भारी लगा। काफी मशक्कत करने के बाद उसने जाल को बाहर को निकाला। जैसे ही जाल बाहर निकला। तो उसके होश उड़ गए।

उसने देखा कि उसके जाल में घोल मछली फंसी है।इसके बाद उस मछली को बेचने के लिए बोली लगनी शुरू हो गई। बोली लगने के बाद वह मछली 3.5 लाख रुपए में बिकी। लोगों का कहना है।

कि बहुत दिनों बाद किसी को घोल मछली हाथ लगी। गौरतलब है कि घोल मछली औषधि का भी काम करती है। घोल मछली का उपयोग दवाई निर्माता कंपनी भी करती हैं। इसकी स्किन में उच्च गुणवत्ता वाला कोलेजन पाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button