होलिका दहन पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते नागरिक सुरक्षा के वार्डेन

होलिका दहन पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते नागरिक सुरक्षा के वार्डेन
लखनऊ, होलिका दहन पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नागरिक सुरक्षा के चीफ़ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा एवं उपनियंत्रक अनिता प्रताप व सहायक उपनियंत्रक मुकेश कुमार के निर्देश पर राजाजीपुरम प्रखण्ड के क्षेत्रों में होलिका दहन के क्रम में ई-ब्लॉक मार्केट गणेश मिष्ठान चौराहा, पुराना ट्रैक्सी स्टैण्ड गायत्री मिष्ठान, डी-ब्लॉक सामुदायिक केन्द्र, इच्छेश्वर महादेव मंदिर एफ-ब्लॉक, वैरायटी चौराहा, ईदगाह के सामने वाला तिराहा, बॉथम चौराहा, एफ-ब्लॉक मजार के सामने, डिप्टी खेड़ा, मायापुरम, राजधानी स्कूल आलमनगर रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर वार्डेनों ने अपना-अपना कर्तव्यों का निर्वहन किया।
नागरिक सुरक्षा के रामगोपाल सिंह की अगुवाई में अमित कुमार मिश्रा, श्रीमती रेखा मिश्रा, गोपाल कुमार शर्मा, अजितेश बहादुर, जितेन्द्र कुमार अरोड़ा, सचिन कश्यप, आलोक कुमार पाण्डेय, अमान खान, श्याम कृष्ण मिश्रा, जय चौधरी, शशिकांत चौबे, सुनील शर्मा, वीरेन्द्र कुमार, रतन सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, अखिलेश गुप्ता, रजत राजपूत सहित वार्डेन मौजूद रहें।





