उत्तर प्रदेश

छोटे लोहिया के जन्म दिवस पर सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा जनता अब बदलाव चाह रही है: आरिफ

छोटे लोहिया के जन्म दिवस पर सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा
जनता अब बदलाव चाह रही है: आरिफ

*भेलसर*/अयोध्या । सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर स्वर्गीय श्री जनेश्वर मिश्रा जी(छोटे लोहिया)की जयंती के अवसर पर सपा नेता के नेतृत्व में रुदौली विधान सभा क्षेत्र में रौजागांव चीनी मिल से रूदौली तहसील तक साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा में किसान विरोधी बिल,आज़म खान की रिहाई, नव जवानों को रोजगार व महंगाई के खिलाफ नारे लगाते हुए कार्यकर्ता पूरे जोश में नज़र आए।साइकिल यात्रा में सैकड़ों की संख्या में सपाई शामिल रहे। साइकिल रैली में जनेश्वर मिश्र अमर रहे,अखिलेश यादव ज़िंदाबाद के नारों की गूंज रही। रैली के समापन पर तहसील परिसर में सपा नेता मोहम्मद आरिफ ने कहा भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है डीजल, पेट्रोल,रसोई गैस के दाम बढ़ने से हर सामान के दाम बढ़ गए। किसान के फसलो की लागत तो बढी ही है छुट्टा जानवर से भी किसान परेशान है। देश मे करोड़ो की संख्या में नवजवान बेरोजगार है । सरकार निर्दोषों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जनता की आवाज दबा रही है। जनता अब बदलाव चाह रही है।

इस मौके पर मो रईश,सरफराज नसरुल्ला, डाक्टर पुष्कर यादव,छोटे लाल यादव आदि ने रैली को सम्बोधित किया । रैली में राजेश यादव, शौकत अली, अभिलाष यादव,इब्राहिम प्रधान, जहीर ,नसीम प्रधान,आजाद अली आदि सैकडों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button