Latest Newsउत्तर प्रदेशफ़ैज़ाबाद

आदर्श इण्टर कॉलेज रूदौली में पाँचवे अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन

आदर्श इण्टर कॉलेज रूदौली में पाँचवे अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन

विधायक से लेकर प्रशानिक अधिकारियो ने लिया भाग

रिपोर्ट  अलीम कशिश

रूदौली(अयोध्या)
‌पूरे जनपद में पांचवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है जिसमे राजस्व विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन शिक्षा क्षेत्र रूदौली के अन्तर्गत आवासीय आदर्श इंटर कालेज रुदौली में किया गया।जिसके मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव थे।जहाँ पर लगभग सैकडों क्षेत्रवासी एवम नगर वासियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों शिक्षकों ने योग दिवस में भाग लिया।जानकारी के अनुसार श्री यादव ने बताया कि योगा एक ऐसा साधन है जिससे मनुष्यों का शरीर स्वस्थ्य एवम फुर्तीला रहता है।योगासन हर मनुष्य था महिलाओं को प्रातः काल उठकर करना चाहिये।योगा करने से मस्तिष्क पूरी तरह स्वस्थ्य रहता है।योग से मनुष्य के मन आत्मा को ताकत तथा सौंदर्य प्रदान करता है।शरीर मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करता है योग।योग मनुष्यो के अंदर छिपी हुई बीमारियों को दूर भगा कर रोगियों को स्वस्थ्य कर देता है।इस कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कसौंधन रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव आशीष शर्मा उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह, क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र यादव, रणविजय सिंह  अधिशासी अधिकारी  नगर पालिका रुदौली ,कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव , एस आई संतोष त्रिपाठी, राम खिलाड़ी, तहसीलदार शिवप्रसाद याव नायब तहसीलदार पैग़ाम हैदर विद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवम प्रशासनिक अधिकारियों जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button