उत्तर प्रदेशफ़ैज़ाबाद

जनमानस की राय पर राजा भैया ने बनाई पार्टी : शैलेन्द्र कुमार

रमाबाई अंबेडकर मैदान लखनऊ में राजा भैया रजत जयंती सम्मान समारोह का आयोजन 30 को

रिपोर्ट सतीश यादव

फैजाबाद। सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा से निर्दलीय विधायक के रुप में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 6 बार चुनाव जीत कर 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने का कीर्तिमान हासिल किया। जिसको लेकर रमाबाई अंबेडकर मैदान लखनऊ में 30 नवंबर को रजत जयंती सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी रजत जयंती सम्मान समारोह आयोजन समिति के संयोजक शैलेंद्र कुमार ने दी।

श्री कुमार ने बताया कि हमने सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से अपने समर्थकों, शुभचिंतकों एवं जनमानस की राय जानने का प्रयास किया। जिसमें प्राप्त सुझावों के अनुसार 80 प्रतिशत लोगों ने राजा भैया को अपना राजनीतिक दल बनाकर आगे की राजनीति करने का सुझाव दिया। राजा भैया रजत जयंती समारोह में अपने नए राजनीतिक दल एवं आगे चलाए जाने वाले राजनैतिक कार्यक्रमों की घोषणा करेंगे।

श्री कुमार ने बताया कि राजा भैया अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अधिनियम में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद संशोधन प्रमोशन में आरक्षण जैसे सामाजिक असमानता पैदा करने वाले समाज के लिए घातक सरकार की नीतियों के खिलाफ सर्व समाज के साथ संघर्ष करने का निर्णय लिया है। पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक विनोद कुमार सरोज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र विजय सिंह मुन्ना ,उपाध्यक्ष अनिल सिंह सचिव चौधरी ,नफीस अहमद तथा मीडिया प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button