उत्तर प्रदेशलखनऊ

भारत की कला संस्कृति के प्रतीक भारत महोत्सव का आज रंगारंग शुभारंभ हुआ

 

भारत की कला संस्कृति के प्रतीक भारत महोत्सव का आज रंगारंग शुभारंभ हुआ

-जगन्नाथपुरी के प्रधान पुजारी स्वामी मधुसूदन सिंगारी व  अयोध्याधाम के महंत आचार्य बाल मुकंद महाराज भारत महोत्सव गौरव सम्मान से सम्मानित

लखनऊ , 30 नवम्बर 2021। सम्पूर्ण भारत के कला संस्कृति के प्रतीक बन कर उभरे भारत महोत्सव 2021 का आज कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना लखनऊ में रंगारंग शुभारम्भ ( उदघाटन ) मुख्य अतिथि जगन्नाथपुरी के प्रधान पुजारी स्वामी मधुसूदन सिंगारी और विशिष्ट अतिथि अयोध्याधाम के महंत आचार्य बाल मुकंद महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह मे प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि जगन्नाथपुरी के प्रधान पुजारी स्वामी मधुसूदन सिंगारी और विशिष्ट अतिथि अयोध्याधाम के महंत आचार्य बाल मुकंद महाराज को  पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेटकर भारत महोत्सव गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

भारत महोत्सव के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुवात भगवान श्री राम की वन्दना से हुई, जिसके क्रम मे रुद्र कला अकादमी के कलाकारों आंशिका, पर्णिका, दीपांशी, खुशी, आयुषी और इशिका ने श्री रामचन्द्र कृपाल भाजमन पर भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भगवान श्रीराम की भक्ति के सागर में आकन्ठ डुबोया।

भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित इस प्रस्तुति के उपरान्त पुरी डांस एकेडमी, उड़ीशा से आगत कलाकारों सावित्री महापात्रा, अंकिता अनुगमन, सौभाग्यिनी वर्णाली और विदुरिता ने दक्षिण भारतीय नृत्य शैली भरतनाट्यम के अन्तर्गत गीत गोविन्द की मनोरम अवतर्णा की। इसी क्रम में इन कलाकारों ने नवदुर्गा और लक्ष्मी परिस्थितियों में माता दुर्गा के नौ रूपों और माता लक्ष्मी की महिमा का गुणगान अपने नृत्य से किया।

भक्ति भावना से परिपूर्ण इस प्रस्तुति के उपरांत रिदम डांस फैक्ट्री के कलाकारों सृष्टि, रवीना, रूबी, शशांक और गौरव ने गणेश जी की स्तुति के उपरांत आओ जी आओ घूमर जी पर घूमर नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी और इसी के साथ ही इन कलाकारों ने इश्क सूफियाना गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता।

मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरांत कोरोमोनिया जोन म्यूजिक एंड डांस एकेडमी के  कलाकारों वर्तिका सक्सेना, इशिका जैन, अनन्या तिवारी, वंशिता रावत, सृष्टि रस्तोगी ने सृष्टि सोनी के नृत्य निर्देशन में ए वतन गीत आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों में देशभक्ति की भावना का सूत्रपात किया।

इसी क्रम में आरबीएस डांस एकेडमी के कलाकारों ने शेखर राजवंशी के नृत्य निर्देशन में मेरे देश की धरती, अंकिता बाजपेयी ने मेरा प्यारा हिन्दुस्तान गीत पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर भारत की एकता अखण्डता से परिचित कराया।

देश भक्ति से परिपूर्ण इस प्रस्तुति के उपरान्त हार्ट एण्ड सोल ग्रुप के कलाकारों ने सलाम लखनऊ प्रस्तुति में लखनऊ की कला-संस्कृति और सभ्यता को नृत्य के माध्यम से दर्शाकर दर्शकों की असंख्य तालियां अर्जित की। दिल को जीत लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरांत राइजिंग डांस एकेडमी के कलाकारों ने राधा कृष्ण लीला प्रस्तुत कर भगवान श्री कृष्ण की भक्ति का रसास्वादन कराया।

दिनांक- 30 नवम्बर 2021

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button