उत्तर प्रदेशफ़ैज़ाबाद

देवरिया में हुये काण्ड को लेकर युवा कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

 

 

फैजाबाद:-देवरिया के बालिका एवं नारी संरक्षण ग्रह में कथित वैश्या वृत्ति मामले को लेकर कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा।युवा कांग्रेस के लोक सभा अध्यक्ष् रणजीत सिंह व् जिला कांग्रेस के संगठन मंत्री व् रूदौली नगर के प्रभारी तारिक रुदौलवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रुदौली के कटरा तिराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया।

रणजीत सिंह ने कहा कि देश व् प्रदेश की सरकार पूरी तरह से विफल है।तारिक रुदौलवी ने आरोप लगाया कि सुधार ग्रहों में एक के बाद एक हो रही घटनाओं को लेकर प्रदेश सरकार उचित कदम नहीं उठा रही है।उन्होंने कहा कि देवरिया और मुजफ्फर पुर कांड ने देश को शर्मसार किया है।

सरकार का बेटी बचाओ का नारा सिर्फ जुमला बन कर रह गया है।युवा कांग्रेस के लोक सभा महासचिव आशीष द्विवेदी साजन ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम है योगी सरकार में महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं दिन ब दिन बढ़ती जा रही है इस सरकार में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है।इस मौके पर मो0 सुहैल,अरशद खान,नवील खान,कामिल खान,गुड्डू,आदिल,काशान फिरोज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button