उमा भारती के न आने से मायूस दिखी जनता

संवाददाता अलीम कशिश
उमा भारती के न आने से मायूस दिखी जनता
उमा भारती के दूत ने सपा बसपा कांग्रेस पर साधा निशाना।अयोध्या में राम मंदिर पर साध ली चुप्पी
शुजागंज(अयोध्या)
फैज़ाबाद के लोकसभा प्रत्याशी लल्लु सिंह के समर्थन में प्रदेश सरकार के राज्य मन्त्री डॉ महेंद्र सिंह ने रूदौली तहसील क्षेत्र में टांडा खुलासा में एक निजी स्कूल में आयोजित प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया।
मंच पर उपस्थित रुदौली विधायक राम चंद्र यादव ने बताया कि पांच साल तक कोई दंगा नही हुआ है तो पोकरव सरकार सपा बसपा की सरकार में रुदौली क्षेत्र के ग्राम अल्ह्वाना ग्राम सभा में दंगा भड़काने का कार्य किया गया। उन्हों ने यह भी कहा कि वह कौन लोग है जिन्होंने देश और जनता का खून चूसा है ।
बुधवार को रूदौली तहसील क्षेत्र के आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौजगांव पूर्व से आयोजित केंद्रीय मंत्री उमा भारती का कार्यक्रम होना तय बताया जाता था।अचानक स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण प्रदेश सरकार के ग्रामविकास मंत्री स्वंत्र प्रभार डॉ महेंद्र सिंह ने उमा भारती स्थान पर जनसभा को संबोधित किया।केंद्र में पुनः मोदी सरकार को लाने की बात कही।तथा यह से सांसद रहे प्रत्याशी लल्लु सिंह को पुनः सांसद बनाने का आह्वाहन किया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ महेंद्र सिंह ने बिना किसी दल पर टिप्पणी न करते हुए कहा कि मोदी सरकार 400 से अधिक सीट प्राप्त कर ने जा रही है।साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चल रही योजना को विस्तार से बताया।और सरकार बनाने की अपील भी की।
राफेल मुद्दे को लेकर के पत्रकारों के सवाल का जवसब देते हुए श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर अभी तक कोई घोटाला भी हुआ।राफेल मुद्दा को विपक्ष ने उठाया था लेकिन बुरी तरह फैल होगये।तथा कांग्रेस अध्यक्ष को माननीय न्यायालय के सामने माफ़ी तक मांगने पर मजबूर हो गए।और जेल जाना तय है।वही एक सवाल के जवाब में कहा की भारत देश को अंग्रेजो से अधिक कांग्रेस व सपा व बी एस पी ने मिलकर लूटने का काम किया है।
केंद्र में कांग्रेसने तो सपा बसपा ने प्रदेश में लूटने का कार्य किया।पत्रकारों द्वारा राम मंदिर के मुद्दे को लेकर पूछा तो उस पर महेंद्र सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया तथा धारा370 तथा 35 ए के पक्षधर में दिखे।सभा में रघुनन्दन चौरसिया आशीष शर्मा ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव निर्मल शर्मा अनिल मिश्रा शिवराम यज्ञ सैनी पूर्व चेयर मैन अशोक कसौधन बाबा मनमोहन दास राम प्रेस यादव ओम प्रकाश सिंह शिव गोबिन्द पाण्डेय पूर्व विधायक आचार्य राम देव ऊषा रावत तथा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।