उत्तर प्रदेशलखनऊ

“अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल” की “प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक” “21 फरवरी” प्रयागराज में

 

“अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल” की “प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक” “21 फरवरी” प्रयागराज में

लखनऊ- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की “प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 21 फरवरी दिन रविवार को प्रयागराज के सिविल लाइन स्थित पृथ्वी गार्डन वेंकट हाल” में संपन्न होगी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में संपन्न होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में विधानसभा वार व्यापारी पंचायतों, संगठन की मजबूती, व्यापारी जोड़ों सदस्यता अभियान, जी.एस.टी एवं अन्य समस्याओं पर निर्णय लिया जाएगा।
राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश मंत्री हाफिज जलील अहमद सिद्धकी, प्रदेश मीडिया प्रवक्ता सुरेश छाबलानी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी एवं पदाधिकारियों की बैठक “20 फरवरी” को प्रयागराज में होगी। और “21 फरवरी” को कार्यकारिणी की बैठक होगी।
उन्होंने बताया कि संगठन के प्रदेश महामंत्री शाहजहांपुर से सतीश सराफ, सुल्तानपुर से रविंद्र त्रिपाठी, सीतापुर से वरिष्ठ महामंत्री शोभित टंडन, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री कानपुर से संदीप पांडे एवं लखनऊ से रितेश कुमार गुप्ता द्वारा संगठनात्मक मजबूती, युवाओं के संगठन से जुड़ाव, सदस्यता अभियान व्यापारी सम्मान एवं निष्क्रिय पदाधिकारियों पर विचार जैसे बिंदुओं पर प्रस्ताव तैयार करके निर्णय लिया जाएगा।
बैठक प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ होगी और दो सत्रों में चलेगी बैठक के आयोजन हेतु प्रयागराज में एक संचालन समिति का गठन लगभग 1 माह पूर्व किया जा चुका है वहां पर जोर शोर से इसकी तैयारियां चल रही है मुख्यता प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक के देखरेख की जिम्मेदारी प्रदेश के संगठन मंत्री और प्रयागराज के जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी, मंडल प्रभारी सुशांत केसरवानी, प्रयागराज महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल, युवा महानगर अध्यक्ष नमनजोत सिंह को दी गई है।
बेठक में प्रदेश के समस्त जनपदों के जिला/ नगर अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित रहेंगे।
भवदीय
सुरेश छाबलानी
प्रदेश मीडिया प्रवक्ता एवं नगर महामंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button