उत्तर प्रदेशफ़ैज़ाबाद

अयोध्या के नये डीएम होंगे अनुज कुमार झा


अयोध्या।(आरएनएस ) धार्मिक आस्था के प्रतीक जनपद अयोध्या में नये जिलाधिकारी के पद पर अनुज कुमार झा की नियुक्ति की गयी है। माना जा रहा है कि सोमवार तक वह अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे। अनुज कुमार झा 2009 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संभल, मुख्य विकास अधिकारी झांसी, जिलाधिकारी महोबा, कन्नौज एवं रायबरेली के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्यरत रहे हैं। इसके साथ ही अनुज झा निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश के पद से स्थानांतरित होकर जिलाधिकारी के रूप में बुलंदशहर नियुक्त हुए थे। जिलाधिकारी के रूप में अनुज झा का यह अयोध्या जनपद में पांचवां कार्यकाल है। इससे पूर्व वर्ष 2014 में वह आरआरडीए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button