उत्तर प्रदेशलखनऊ

ई0 अजय कुमार ने सैनेटाइसर,दस्ताने व मास्क किये वितरित

 

ई0 अजय कुमार ने सैनेटाइसर,दस्ताने व मास्क किये वितरित

लखनऊ,आज पूर्व नौसेना अधिकारी ई0 अजय कुमार
जो कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं वी0 आई0 पी0 रोड स्तिथ शमशान घाट पर नगर निगम के 72 व सहारा ट्रस्ट के 3 कर्मचारियों को दस्ताने, सैनेटाइजर व मास्क वितरित किये।

अभी तक नगर निगम के सारे कर्मचारी बिना मास्क व दस्ताने के अपनी जान जोखिम में डालकर रात – दिन जन सेवा कर रहे हैं।
नगर निगम के उच्च अधिकारियों के कान पर जूं भी नही रेंग रही।
लाशें निश्चित स्थान के अलावा जमीन पर भी जलाई जा रही हैं।
लाशें जलाने के लिए लाइन लगी हुई है । लोग वेटिंग में हैं।

इसी बीच कोई लावारिश लाश छोड़कर भी भाग गया।
एक न्यूज देखकर पूर्व नौसेना अधिकारी ई0 अजय कुमार ने नगर निगम के कर्मचारियों को सहायता करने की सोची और वो अपनी टीम के साथ शमशान घाट पहुंच गए और नगर निगम के कर्मचारियों की व्यथा सुनी और उन्हे हर तरह की सहायता देने का आश्वासन दिया।
ई0 अजय कुमार ने लोंगों से प्रार्थना की कि भगवान न करे कि किसी को यहां आना पड़े परन्तु आप आते हैं तो पूजा के सामान के साथ 5 मास्क, 5 जोड़ी दस्ताने और 2 शीशी सेनेटाइजर जरूर लाएं और वहां के कर्मचारियों को दें क्योंकि उनका भी परिवार है और उनकी सुरक्षा भी जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button