Latest Newsउत्तर प्रदेशफ़ैज़ाबाद

एक वर्ष पूर्व हुई नवविवाहिता की हत्या के मामले में  पुलिस नही लगा सकी कोई सुराग

एक वर्ष पूर्व हुई नवविवाहिता की हत्या के मामले में  पुलिस नही लगा सकी कोई सुराग

रिपोर्ट अलीम कशिश


रुदौली/अयोध्या। एक वर्ष पूर्व देवईत के जंगल मे मिली नव विवाहिता की लाश के मामले में जिले की मवई थाना की पुलिस अभी भी खाली हाथ है।पुलिस हत्यारोपियों का अभी तक कोई सुराग नही लगा पाई है।मामला मवई थाना क्षेत्र के देवईत गांव का है। जहां आज से लगभग 1 वर्ष पूर्व एक नवविवाहिता की लाश थाना क्षेत्र के देवइत के जंगल से बरामद हुई जिसमे विवाहिता के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया था।
मृतक के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक के पति सुरेश पुत्र बाबूलाल व सास ससुर ननद सहित चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया था।
पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पीड़ित न्याय के लिए थाने का चक्कर काटता रहा।
घटना के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट न आने का बहाना बनाकर पुलिस पल्ला झाड़ती नज़र आ रही है।पीड़ित पिता ने थक हार कर एक बार फिर बेटी को न्याय दिलाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित जगजीवन पुत्र मोलहे निवासी बादराज पुरवा मजरे हंसराज पुर थाना मवई जनपद अयोध्या ने बताया कि मेरी पुत्री रूपा का विवाह एक वर्ष पूर्व देवईत गांव के सुरेश के साथ हुआ थी।
विवाह के पश्चात ससुरालीजन दहेज के लिए मेरी बेटी को शारिरिक व मानसिक रूप से परेशान करते थे।
दिनांक 19/9/2019 को रूपा ने फोन कर मारने पीटने की बात बताई थी।
उसी दिन शाम 5 बजे बेटी के ससुराल पहुँच गया।
बेटी के घरवालों ने बताया कि रूपा कंही चली गई है।
काफी खोजबीन के बाद 5/10/2019 को पता चला कि देवईत जंगल में कोई लाश मिली है।
घर वालों ने लाश को पहचाना और स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
तब से लेकर मवई पुलिस ने न तो दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया न ही अभी तक किसी की गिरफ्तारी हो पाई है।
मवई एस एच ओ से हमारे सवांददाता ने बात की उन्होंने बताया ये मामला एक वर्ष पूर्व का है और इसके बारे में हमें कोई जानकारी नही है अगर पीड़ित ने कोई प्रार्थना पत्र दिया है तो मेरे संज्ञान में आते ही न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button