भाजपा जिला महामंत्री अशोक कसौधन की अगुवाई में रूदौली नगर के जरूरत मंदों को राशन वितरित किया
भाजपा जिला महामंत्री अशोक कसौधन की अगुवाई में रूदौली नगर के जरूरत मंदों को राशन वितरित किया
रुदौली अयोध्या | नर सेवा नारायण सेवा के भाव को लेकर लगातार सेवा के कार्यो मे लगे है भाजपा के कार्यकर्ता इसी क्रम में भाजपा के जिला महामंत्री/ पूर्व पालिकाध्यक्ष रूदौली अशोक कसौधन की अगुवाई में लाॅकडाउन के चलते रूदौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिपाह भट्ठ मे ग्राम अमहटा, जमुनियामऊ, सोहसा, सराय हामिद, हरिहरपुर बलैया आदि गाँवों के जरूरत मंदों को मंडल अध्यक्ष विजय शंकर शुक्ल की नेतृत्व में तथा उप जिलाधिकारी विपिन सिंह, की उपस्थिति में राशन वितरित किया गया|
वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप अधिक ना बढ़ने पाएं इसलिए देश में लाॅकडाउन के माध्यम से देश के माननीय प्रधानमंत्री जी ने देश वासियों से विनम्र आह्वान किया की लक्ष्मण रेखा को ना पार करे आप सभी के इस सहयोग से निश्चित ही कोरोना हारेंगे और भारत जीतेगा।
मंडल अध्यक्ष विजय शंकर शुक्ल का संकल्प भूखा न रहे कोई ऐसा प्रयास है
कोरोना को हराने के लिए लगातार बिना अपने जीवन की परवाह किए लगे ऐसे योद्धाओं को नागरिकों द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र उप जिलाधिकारी को प्रदान कर आभार ब्यक्ति किया गया। उपरोक्त राशन वितरित मे भाजपा के भरत लाल रावत , मृत्युंजय तिवारी, राम भारत शुक्ल, संजय गुप्ता, राहुल, राम सिंह लोधी, पवन कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।