Latest Newsउत्तर प्रदेशफ़ैज़ाबाद

विधायक रुदौली ने बनाया कंट्रोल रूम,प्रवासी कामगारों की मदद को बनाई जा रही व्यवस्था

विधायक रुदौली ने बनाया कंट्रोल रूम,प्रवासी कामगारों की मदद को बनाई जा रही व्यवस्था

9519631060 पर संपर्क कर ह्वाट्सएप के जरिए प्रदेश में फंसे लोगों की सूची भेज सकते हैं और कॉल कर आवश्यक जानकारी भी ले सकते हैं

रिपोर्ट आदित्य पाठक


रुदौली | रोजी रोटी के सिलसिले से देश के विभिन्न प्रदेश में रुके कामगारों की वापसी में मदद के लिए रुदौली विधायक ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है।जहाँ से लगातार परदेशियों से संपर्क किया जा रहा है और कुशलक्षेम के साथ ही वापस लाने में भी मदद की जा रही है।वही विधायक जन सहयोग कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम के प्रभारी द्वारा ह्वाट्सएप ग्रुप के जरिये भी लोगो से संपर्क किया जा रहा है।

रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि अयोध्या जनपद के तमाम लोग रोजी रोटी के लिए देश के अनेक प्रदेश में गए थे लेकिन लॉक डाउन के चलते फैक्ट्री और कार्यालय बंद हो जाने के कारण वही रुके हुए हैं।जिनको वापस लाने के लिए यूपी सीएम आदित्यनाथ योगी ने बसों की व्यवस्था की है।लेकिन तमाम जानकारी के अभाव में दिक्कते आ रही है ऐसे लोगों के लिए ह्वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमे परदेशियों को जोड़ा गया है।जिसमे सभी राज्यो से संवंधित जानकारी दी जा रही है और लोगो की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

रुदौली विधायक के जन सहयोग कार्यालय प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि कम्प्यूटर आपरेटर राजेश रावत के साथ करीब 1500 लोगो की लिस्ट सोमवार तक तैयार की गई है।बताया कि गुजरात के सूरत में फंसे हुए करीब पांच सौ लोगों के लिए जिले के नोडल अधिकारी से वार्ता कर एक सूची विधायक जी की ओर से भी संबंधित राज्य के मुखिया को भेजी जानी है।अभी सूची तैयार की जा रही है।

इसी प्रकार पंजाब के लुधियाना,जालंधर,अमृतसर में फंसे हुए लोगो की सूची भी सम्बंधित जिले के अधिकारियों को भेजी गई है।वही रामेश्वर धाम गए मिल्कीपुर के कुमारगंज क्षेत्र के बवा गांव के 6 लोग फंसे हुए जिनकी मदद के लिए अधिकारियों व भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ से वार्ता की गई है।उन्होंने बताया कि बाहर फंसे हुए लोगो को परेशान होने की जरूरत नही है सभी लोगो को बहुत जल्द वापस घर लाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यदि किसी को कोई समस्या हो तो जनसहयोग कार्यालय के प्रभारी दिनेश यादव के मोबाइल नम्बर 9519631060 पर संपर्क कर ह्वाट्सएप के जरिए प्रदेश में फंसे लोगों की सूची भेज सकते हैं और कॉल कर आवश्यक जानकारी भी ले सकते हैं।

पड़ोसी जनपदवासियों ने भी विधायक रुदौली से की मदद की आस

अंबेडकर नगर,अमेठी,बाराबंकी,गोंडा, बहराइच के कई परदेशियों ने भी रुदौली विधायक रामचंद्र यादव से मदद की आस लगाई है।

सोमवार तक विधायक जन सहयोग कार्यालय में पंजीकृत परदेशी की संख्या

सूरत – 660 भटिंडा- 20 लुधियाना- 95 अमृतसर -175,बंगलोर-25,उदयपुर राजस्थान-19,हरियाणा 100,अम्बाला-25,भिवानी-20,मानेसर-03 फ़रीदाबाद-03,इंदौर-10,उत्तराखंड-30
केरल 02,भिवंडी-65,अहमदाबाद-30,मुम्बई-31 इसी प्रकार तमाम शहरों के परदेशियों व क्षेत्रीय लोगो द्वारा विधायक के फोन आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button