Uncategorized

प्रोड्यूसर रमेश परमार की शानदार बर्थडे पार्टी, आर्य बब्बर के अभिनय से सजी फिल्म “शशांक” के हैं निर्माता

प्रोड्यूसर रमेश परमार की शानदार बर्थडे पार्टी, आर्य बब्बर के अभिनय से सजी फिल्म “शशांक” के हैं निर्माता

मुम्बई,,आर्य बब्बर स्टारर फिल्म “शशांक” के प्रोड्यूसर रमेश परमार का जन्मदिन बहुत ही खास रहा जहां उन्हें एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी दी गई और इस जश्न में डांस, मस्ती और म्युज़िक का खूब तड़का लगा। मुम्बई के शालीमार होटल में शानदार ढंग से आयोजित इस समारोह में रमेश परमार को बधाई और शुभकामनाएं देने उनके काफी फ्रेंड्स और इंडस्ट्री के मेहमान आए। आकर्षक केक काटकर उनके बर्थडे पार्टी की शुरुआत हुई।

इस मौके पर गेस्ट के रूप में अभिनेत्री रिद्धिमा गुप्ता भी उपस्थित थीं। सभी मेहमानों ने यहां रमेश परमार को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दीं। और उनके प्रोडक्शन हाउस के विकास की दुआ मांगी।

बता दें कि प्रोड्यूसर रमेश परमार अपने परमार प्रोडक्शन हाउस के माध्यम से कई प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। उनके बैनर परमार प्रोडक्शन हाउस तले बहुतजल्दी एक कॉमेडी फिल्म की शुरुआत होने वाली है जिसकी पटकथा और संवाद लेखन पर काम चल रहा है। रमेश परमार का कहना है कि जल्द ही आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में आप लोगों को विस्तार से बताया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button